जियोपॉलिटिक्स के जानकार और वायरल चीनी प्रोफेसर जियांग ज्यूकिन ने परमाणु बम के प्रयोग को लेकर ऐसा दावा किया है, जिससे भारत में एक नई चर्चा शुरू हो गई है। ईरान पर अमेरिका के हमले और ट्रंप को लेकर कई सटीक दावे कर चुके जियांग ने कहा कि अगर भविष्य में कभी परमाणु बम का प्रयोग हुआ, तो इस बात की काफी आशंका है कि वह पाकिस्तान ही करेगा। इतना ही नहीं जियांग ने अपने इस दावे के पीछे की वजह भी बताई। उन्होंने बताया कि कैसे पाकिस्तान के अंदर के हालात उसे परमाणु हमला करने की तरफ आगे बढ़ा सकते हैं।
यूट्यूबर राज समानी के पॉडकॉस्ट में तमाम मुद्दों पर बात करते हुए जियांग ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं लगता कि फिलहाल कुछ दशकों तक परमाणु हमले की स्थिति नहीं बन सकती। उन्होंने कहा कि चूंकि परमाणु युद्ध के खिलाफ दुनियाभर में एक तरह की मनाही है। ऐसे में फिलहाल आने वाले कुछ वक्त में ऐसा होने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा, “मुझे व्यक्तिगत रूप से नहीं लगता कि हमारी ज़िंदगी में कभी परमाणु हथियारों का इस्तेमाल होगा, क्योंकि परमाणु हथियारों के खिलाफ एक वैश्विक मनाही है।”
इसके बाद जब चीन के वायरल प्रोफेसर से पूछा गया कि उन्हें क्या लगता है कि अगर परमाणु युद्ध की स्थिति बनती है, तो फिर कौन सा देश सबसे पहले परमाणु हथियार का इस्तेमाल करेगा। इस सवाल के जवाब में जियांग ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान का नाम लिया। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान एक परमाणु हथियारों वाला कमजोर देश है। हो सकता है कि आपात स्थिति में खुद को रोकन के लिए उसके पास जरूरी नियंत्रण प्रणालियां न हो। ऐसे में वह परमाणु युद्ध की तरफ देख सकता है।”
जियांग ने कहा कि पाकिस्तान पिछले काफी समय से लगातार राजनीतिक बंटवारे और आर्थिक मुश्किलों का सामना कर रहा है। वहां पर भ्रष्टाचार है। ऐसे में स्थिति अगर ज्यादा बिगड़ती है, तो बात परमाणु के इस्तेमाल तक पहुंच सकती है। जियांग ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले संघर्ष में ही परमाणु बम के इस्तेमाल होने की आशंका सबसे ज्यादा है।
जियांग ने भारत की परमाणु को लेकर नो फर्स्ट यूज पॉलिसी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “भारत का नजरिया और सोच यह है कि वह पहले हमला नहीं करेंगे। इसके अलावा भारत के पास सुरक्षा की दृष्टि से परमाणु के अलावा भी अन्य पारंपरिक क्षमताएं हैं, जो उसे मजबूत बनाती है। इनकी तुलना में पाकिस्तान के पास ऐसा नहीं है।”
जियांग ने यह भी तर्क दिया कि पाकिस्तान की सेना उसके परमाणु हथियारों के जखीरे को भारत की बड़ी पारंपरिक सेनाओं के खिलाफ एक जवाब के तौर पर देखती है। ऐसे में संभावना बढ़ जाती है कि पाकिस्तानी सेना की कमजोर स्थिति के बाद यह युद्ध हो सकता है।
हालांकि, इसके बाद भी जियांग ने परमाणु युद्ध की आशंका को लगभग शून्य करार दिया। उन्होंने कहा कि अगर कोई देश परमाणु हमला करता है, तो उसकी स्थिति बेहद ही खराब हो जाएगी। इस हमले के बाद उसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दबाव या पलटवार का सामना करना पड़ेगा। यह बेहद खराब स्थिति होगी। इसलिए परमाणु हमले का फैसला लेना बेहद ही मुश्किल होगा।
उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play