Feedback
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक क्रिकेट मैच के दौरान स्टेडियम में धमाका हो गया. इस ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने बताया कि ये धमाका IED (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) से किया गया और इसे टारगेटेड अटैक माना जा रहा है. घटना खार तहसील के काउसर क्रिकेट ग्राउंड में हुई.
धमाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग जान बचाने के लिए यहां-वहां भागते नजर आ रहे हैं, जबकि पीछे से घने धुएं का गुबार उठता दिखाई देता है. धमाके के बाद मैदान में अफरा-तफरी मच गई और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. फिलहाल सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि यह घटना आतंकवादी हमले की ओर इशारा करती है.
ये हमला ऐसे समय में हुआ है जब हाल के दिनों में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में लगातार आतंकी घटनाएं सामने आ रही हैं. पिछले हफ्ते एक पुलिस स्टेशन पर क्वाडकॉप्टर से हमला किया गया था, जिसमें एक पुलिसकर्मी और एक नागरिक घायल हो गए थे.
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया. अभी तक किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. सुरक्षा अधिकारियों का अनुमान है कि यह हमला कुछ हफ्ते पहले सुरक्षाबलों द्वारा शुरू किए गए आतंकवाद-रोधी अभियान ‘ऑपरेशन सरबकाफ़’ के जवाब में आतंकवादियों ने किया है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू