पाकिस्तान हमला करता उससे पहले भारत ने ब्रह्मोस बरसा दी… शहबाज शरीफ का कबूलनामा, नमाज के बाद अटैक का था प्… – News18 Hindi

बाकू: पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने जो तबाही मचाई, अब उसे खुद पाकिस्तान के नेता मानने लगे हैं. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने माना है कि उन्होंने भारत पर हमला करने का प्लान बनाया था. पाकिस्तान भारत पर अटैक करता उससे पहले ही ब्रह्मोस मिसाइल से अटैक हो गया. बुधवार की शाम अजरबैजान के लाचिन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत की ताकत मान ली. उन्होंने कहा कि 9-10 मई को हमने हमला करने का फैसला किया. पाकिस्तान ने भारत पर सुबह की नमाज के बाद अटैक करने का प्लान बना लिया था. लेकिन भारत ने उससे पहले ही ब्रह्मोस मिसाइलों से पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हमला कर दिया.
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में ब्रह्मोस से तबाही देख टॉरस मिसाइल मांगने गए जेलेंस्की, जर्मनी ने किया इनकार
शरीफ का यह कबूलनामा अजरबैजान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आया, जहां पाकिस्तानी सेना के नए ‘फेल्ड मार्शल’ आसिम मुनीर भी उनके साथ मौजूद थे. अपने भाषण में शरीफ ने कहा, ‘हमारी सेना सुबह 4:30 बजे फजर के तुरंत बाद भारत पर जवाबी हमला करने को तैयार थी, लेकिन इससे पहले ही भारत ने ब्रह्मोस मिसाइलों से नूर खान (रावलपिंडी) और मुरीद (चकवाल) में स्थित हमारे ठिकानों पर हमला कर दिया.’ इस बड़े खुलासे के बाद शरीफ ने असीम मुनीर को खड़ा कर सभा में उनका औपचारिक परिचय कराया.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को उस रात की घटना को याद किया जब भारत ने आतंकी ठिकानों और बाद में पाकिस्तानी एयरबेसों पर हमला बोल दिया था. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान पूरी दुनिया में प्रोपेगेंडा फैला रहा है कि उसे इस टकराव में बढ़त मिली. लेकिन पाकिस्तानी कभी भी अपने दावों को कोई सबूत नहीं पेश करते. भारत के विमानों को गिराने का दावा करने वाले शहबाज शरीफ ने एक भी सबूत नहीं दिया है. वहीं भारत ने मिसाइलों से पाकिस्तान के एयरबेस पर जो तबाही मचाई उसकी धमक पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है. इंडिपेंडेंट सोर्स भी सैटेलाइट तस्वीरों में बता रहे हैं कि आखिर पाकिस्तान को कितना नुकसान हुआ है.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News