पाक है कि मानता नहीं… दुबई के रास्ते चल रहा नई चाल, भारत ने बिछाया जाल; खेल खत्म – Jagran

पाकिस्तान भारत में प्रतिबंधित माल भेजने के लिए दुबई के रास्ते का इस्तेमाल कर रहा है और फर्जी दस्तावेज बना रहा है। …और पढ़ें
पाकिस्तान दुबई के रास्ते भारत भेज रहा प्रतिबंधित माल
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। पिछले साल मई में पाकिस्तान के किसी भी माल के भारत में प्रवेश पर प्रतिबंध के बाद भारत में अपना सामान भेजने के लिए पाकिस्तान अब दुबई के रास्ते का इस्तेमाल कर रहा है। इस क्रम में फर्जी दस्तावेज बना कर भी पाकिस्तान भारत में अपने माल भेजने से नहीं चूक रहा है।
पिछले एक सप्ताह में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने दो अलग-अलग पाकिस्तानी सामान को बंदरगाहों पर जब्त किया है।
पहले मामले में डीआरआई ने कांडला पोर्ट पर मूल रूप से पाकिस्तान में तैयार होने वाले सूखे खजूर की खेप का भंडाफोड़ करते हुए उसे जब्त कर लिया।
मूल रूप से पाकिस्तान के खजूर को यूएई का बताकर भारत में भेजा गया था, लेकिन डीआरआई की सतर्कता से एक करोड़ मूल्य के 364 टन खजूर की असलियत पहचान ली गई।
जांच में पाया गया कि कांडला पोर्ट पर आने वाले ये खजूर असल में पाकिस्तान के हैं जबकि इन्हें यूएई का खजूर बताया गया था।
डीआरआई के मुताबिक जांच में यह साबित हो गया कि पाकिस्तान के इन खजूर को पहले दुबई भेजा गया और फिर भारत आने वाले दुबई के कंटेनर में उन खजूर को लाद दिया गया।
डीआरआई के मुताबिक इसी प्रकार पिछले सप्ताह मूल रूप से पाकिस्तान के सुगंधित गोंद को जब्त किया गया। करीब 1.5 करोड़ मूल्य के सुगंधित गोंद को मूल रूप से सोमालिया का बताया गया था और उसे दुबई के रास्ते भारत में लाया गया था।
इस माल को भारत में आयात करने के लिए फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल किया गया था। डीआरआई के मुताबिक इस मामले में लिप्त दो व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया गया है।
तीन साल पहले भारत व यूएई के बीच व्यापार समझौता होने के बाद से दोनों देशों के बीच व्यापार काफी बढ़ गया है। हालांकि व्यापार समझौते में आने वाले सामान के मूल देश का सही जिक्र करना अनिवार्य है।
मतलब वह माल किस देश में बना है या किस देश में तैयार हुआ है। पिछले साल मई में विदेश व्यापार महानिदेशालय ने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष दोनों रूप में पाकिस्तानी माल के भारत में आने पर प्रतिबंध लगा दिया था।
यह भी पढ़ें- 15 अगस्त से पहले पाकिस्तान की बड़ी साजिश नाकाम, ISI के निशाने पर थे 4 शहर; 3 राज्यों से 12 संदिग्ध गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- लोगों पर जुल्म, मीडिया पर पाबंदी… PoJK में सख्ती के बाद दुनियाभर में हुई पाकिस्तान की थू-थू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News