'पापा कैसे गिरा मुझे नहीं पता', कोटा में नीट छात्र की 5 मंजिला हॉस्टल की खिड़की से गिरकर मौत – NEET Student Aman Meena Dies After Falling From Hostel Window in Kota – News24 Hindi

Written By Mohd Tahleel Chaudhary
Edited by: Mohd Tahleel Chaudhary
कोटा में हॉस्टल की खिड़की से गिरने के बाद अमन मीणा की मौत हो गई. (Image source- News24)
कोटा, न्यूज24 डिजिटल: राजस्थान के कोटा में एक छात्र की हॉस्टल की खिड़की से गिरने से मौत हो गई. छात्र शुक्रवार सुबह अपने दोस्त से मिलने हॉस्टल गया था. इस दौरान 5 मंजिला बिल्डिंग की सीढ़ियों में बनी खिड़की से करीब 40 फीट ऊंचाई से गिर गया. घायल हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अस्पताल में इलाज के दौरान उसने अपने पिता से भी बात की थी. उसने अपने पिता से कहा कि ‘पापा मैं हॉस्टल से कैसे गिर गया मुझे नहीं पता.’
22 साल का छात्र अमन मीणा कोटा जिले के इटावा कस्बे के दूधली गांव का रहने वाला था. वह कोटा में रहकर नीट एग्जाम की तैयारी कर रहा था. अमन शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे जवाहर नगर थाना क्षेत्र में अपने दोस्त से मिलने हॉस्टल गया था. जवाहर नगर थाना ने बताया कि शुक्रवार सुबह 6.45 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी, इसके बाद पुलिस टीम मौके पर गई. पूछताछ में सामने आया कि अमन मीणा सुबह दोस्त अभय से मिलने ‘प्राइम टाइम रेजिडेंसी हॉस्टल’ आया था, दो-तीन महीने पहले तक अमन भी इस हॉस्टल में रहता था. हॉस्टल 5 मंजिला है, जिसमें 30-40 कमरे बताए जा रहे हैं. होस्टल में रहने वाले बच्चों और वॉर्डन से पूछताछ की गई. छात्र कौनसे फ्लोर से गिरा इस बारे में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.
पिता ने बताया दीपावली के बाद बेटा कोटा आया था. 25 नवंबर को उससे फोन पर बात हुई थी. उसने कहा था रविवार को कोटा रजाई लेकर आ जाना. छात्र के पिता सेकेंड ग्रेड टीचर हैं. पिता के मुताबिक, बेटा थोड़ा-बहुत बिजली का काम जानता था. उसे हॉस्टल में किसी ने मोटर ठीक करने के लिए बुलाया था. वह गुरुवार रात के बाद आज सुबह भी हॉस्टल आया था. शव को पोस्टमार्टम के लिए न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवा दिया गया. पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा.
इनपुट: News24 Bureau
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News