पार्किंग को लेकर की गई मारपीट में युवक की अस्पताल में हुई मौत, दो गिरफ्तार – Live Hindustan

गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सेक्टर-7 एक्सटेंशन में बीते छह जून को महज कार पार्किंग को लेकर हुए मामूली विवाद में हुए झगड़े में दबंगों द्वारा बेरहमी से पीटे गए 32 वर्षीय रवि ने मंगलवार रात अस्पताल में दम तोड़ दिया। सर में आई गंभीर चोटों के कारण वह पिछले कई दिनों से अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था। रवि की मौत के बाद न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने मामले को हत्या की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर दो आरोपी भाईयों को गिरफ्तार कर लिया। भाई के जन्मदिन की पार्टी के बाद हुआ था विवाद

भोंडसी का रहने वाला रवि एक निजी कंपनी में मार्केटिंग का काम करता था। छह जून को वह अपने भाई के जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुआ था। पार्टी खत्म होने के बाद वह अपने तीन दोस्तों के साथ सेक्टर-7 एक्सटेंशन रोड की तरफ गया था। वहां एक दुकान के बाहर कार खड़ी करने को लेकर कुछ स्थानीय युवकों के साथ उसकी कहासुनी हो गई।

रवि ने उन युवकों से नरमी से बात करते हुए कहा था कि वह कुछ ही देर में अपनी कार वहां से हटा लेगा, लेकिन दबंग युवक इस बात पर भी नहीं माने और बात गाली-गलौज से शुरू होकर मारपीट तक पहुंच गई। दुकान के बाहर मौजूद युवकों ने चारों दोस्तों पर अचानक हमला बोल दिया।

हमला होते ही चारों दोस्तों ने अपनी जान बचाने के लिए वहां से दौड़ लगा दी। रवि के तीन दोस्त तो अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे, लेकिन आरोपियों ने रवि को अकेले घेर लिया। इसके बाद आरोपियों ने रवि को लात-घूसों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

मारपीट के बाद अधमरी हालत में रवि किसी तरह अपने भोंडसी स्थित घर पहुंचा। उस वक्त उसने मामले को शांत समझकर टाल दिया, लेकिन अगले ही दिन सुबह उसके सिर में असहनीय दर्द शुरू हो गया और तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर भागे, जहां डॉक्टरों ने बताया कि सिर के अंदरूनी हिस्से में गंभीर चोट के बारे में बताया गया। मंगलवार रात इलाज के दौरान रवि की मौत हो गई।

मृतक रवि शादीशुदा था और अपने पीछे पत्नी सहित एक बेटा और एक बेटी छोड़ गया है। रवि के पिता पेशे से माली का काम करते हैं और बेहद साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं। कमाऊ बेटे की इस तरह बेरहमी से हुई मौत के बाद से बुजुर्ग पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। दुखी पिता को अब अपने मासूम पोता-पोती के पालन-पोषण और उनके भविष्य की चिंता चौबीसों घंटे सता रही है।

शव का हुआ पोस्टमार्टम, आरोपियों की तलाश जारी

न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पहले इस मामले में मारपीट की धाराओं के तहत शिकायत दर्ज थी, लेकिन मंगलवार को रवि की मौत के बाद इसे हत्या की धारा में तब्दील कर दिया गया है।

— —-

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News