पावर स्टार पवन सिंह का नया धमाका 'शहरिया' गाने ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर मचाया तहलका – hindi.asianetnews.com

पवन सिंह का नया धमाका
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के बेताज बादशाह पावर स्टार पवन सिंह जब भी कुछ नया लाते हैं, तो वह महज एक गाना नहीं बल्कि एक उत्सव बन जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है पवन सिंह का नया धमाका गाना ‘शहरिया’ से, जिसे ‘ए एस मनोरंजन’ के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। रिलीज के साथ ही यह गाना डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जंगल की आग की तरह फैल गया है। इस गाने की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी गायकी है।
पवन सिंह के गाने ने जीता दिल
पवन सिंह ने रूहानी और बुलंद आवाज में ये गाना गाकर सभी का दिल जीत लिया है। इस गाने में पवन सिंह के सुर में सुर सिंगर शिवानी सिंह ने सुरीली आवाज में मिलाया है। जहाँ पवन सिंह की आवाज में एक खास तरह का देसीपन और दम है, वहीं शिवानी सिंह की गायकी ने गाने में आधुनिकता का तड़का लगाया है। इस म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह के साथ ग्लैमरस एक्ट्रेस पारुल सिंह नजर आ रही हैं। पवन सिंह और पारुल सिंह की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।
वीडियो में पवन सिंह का स्टाइल और स्वैग कमाल का
इस सांग के वीडियो में पवन सिंह का स्टाइल, उनका स्वैग और पारुल सिंह की कातिलाना अदाएं फैंस को खूब भा रही है।इस गाने के रिलीज होते ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस गाने के बोल जितना कैची है, इसका संगीत उतना ही दमदार है।
लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देगा गाना
करोड़ों दिलों की धड़कन भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने नए अंदाज ने नई लकीर खींच दिया है। उनके साथ सिंगर शिवानी सिंह ने गाकर शमां बांध दिया है। वीडियो में पवन सिंह और एक्ट्रेस पारुल सिंह ने तहलका मचाया है। इस गीत के निर्माता एस के शर्मा एवं अखिलेश राय हैं, जबकि सह-निर्माता श्री समरेन्द्र विक्रम सिंह हैं। गाने के बोल कुंदन प्रीत ने लिखे हैं, जो सीधे दिल पर दस्तक देते हैं। संगीतकार सरगम आकाश ने गाने को एक ऐसी धुन दी है, जो युवाओं के साथ-साथ हर वर्ग के लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देती है।
हर फ्रेम को बड़ी खूबसूरती से सजाया
​वीडियो का निर्देशन बिभांशु तिवारी ने किया है, जिन्होंने हर फ्रेम को बड़ी खूबसूरती से सजाया है। कोरियोग्राफर गोल्डी जयसवाल और असिस्टेंट कोरियोग्राफर सनी सोनकर की मेहनत पवन सिंह के डांस स्टेप्स में साफ झलकती है। डीओपी राहुल यादव, एडिटर पप्पू वर्मा और डीआई रोहित सिंह ने तकनीकी पक्ष को बेहद मजबूती दी है। इस पूरे वीडियो को टीम बीटी फिल्म्स ने मिलकर तैयार किया है।
इस लिंक को क्लिक करके सुनिए गाना

‘यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब’
पावर स्टार पवन सिंह ने अपने इस नए गाने ‘शहरिया’ को लेकर बेहद उत्साह जताते हुए कहा कि ‘यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है। ‘शहरिया’ में हमने कोशिश की है कि भोजपुरी की जो मिठास है, उसे एक नये अंदाज में पेश किया जाये। सिंगर शिवानी सिंह ने बहुत ही बेहतरीन तरीके से मेरा साथ दिया है और एक्ट्रेस पारुल सिंह के साथ काम करना काफी सुखद रहा। हम हमेशा चाहते हैं कि दर्शकों को कुछ ऐसा दें, जिसे वे बार-बार सुनना और देखना चाहें। ‘ए एस मनोरंजन’ की पूरी टीम ने इस प्रोजेक्ट पर बहुत मेहनत की है और अब जब फैंस का इतना प्यार मिल रहा है, तो लगता है कि हमारी मेहनत सफल हो गई।’
‘देसी टच’ इसकी असली जान
​पवन सिंह ने आगे यह भी साझा किया कि गाने के बोल और संगीत में जो ‘देसी टच’ है, वही इसकी असली जान है। यह गाना आज के युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, लेकिन इसमें भोजपुरिया माटी की खुशबू को बरकरार रखा गया है। ​निर्माता एस के शर्मा और अखिलेश राय ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ‘पावर स्टार पवन सिंह का जादू एक बार फिर चल गया है और यह गाना आने वाले समय में चार्टबस्टर साबित होगा।’
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News