ब्रिटेन ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा! ईरान जंग में शामिल होने के बजाए होर्मुज समिट की करेगा मेजबानी – AajTak

Feedback
बीते एक महीने से चल रही ईरान जंग खत्म होने के बजाए उलझती जा रही है. अमेरिका अपनी शर्तों पर डील करने की बात कह रहा है जबकि ईरान इससे इनकार कर रहा है. इस बीच ब्रिटेन ने साफ कह दिया है कि वह ईरान जंग में शामिल नहीं होगा. 
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने साफ किया है कि ब्रिटेन, ईरान जंग में शामिल नहीं होगा. बल्कि इसके बजाए वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खुलवाने के लिए ग्लोबल होर्मुज समिट की मेजबानी करेगा. 
स्टार्मर ने चेताया कि ईरान जंग से ब्रिटेन का भविष्य बड़े पैमाने पर प्रभावित होगा लेकिन साथ ही आश्वस्त किया कि इस संकट से निपटने के लिए उनका देश पूरी तरह से तैयार है.
उन्होंने कहा कि मुझ पर और अन्य पर जो भी दबाव है. जो भी हो-हल्ला मचा हुआ है. मेरे सभी फैसले ब्रिटेन के नागरिकों के हित में होंगे. इस वजह से मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह हमारी जंग नहीं है और हम इसमें पिसना नहीं चाहते.
बता दें कि यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट प्रोग्राम (UNDP) ने कहा है कि वेस्ट एशिया की जंग से पूरे इलाके की अर्थव्यवस्था को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह जंग अब सिर्फ कुछ देशों तक सीमित नहीं रही, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए बड़ा संकट बन गई है.
ईरान संग डील करना चाहते हैं ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह नाटो से बाहर निकलने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं. उन्होंने नाटो को कागजी शेर बताया है. ट्रंप ने कहा कि वह पहले से ही नाटो से ज्यादा प्रभावित नहीं थे और उन्हें लगता है कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन भी यही मानते हैं.
यह बयान तब आया है जब नाटो देशों ने ईरान जंग में अमेरिका का साथ देने से इनकार कर दिया.अमेरिका चाहता था कि नाटो देश होर्मुज स्ट्रेट खुलवाने के लिए अपनी वॉरशिप भेजें, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. इस बीच ट्रंप ईरान से जंग करना चाहते हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News