‘पिछली बार रो पड़ा था, अब फिर वही हाल’– भारत छोड़ते वक्त अमेरिकी व्लॉगर भावुक, कहा-सिर्फ 8 घंटे बाकी – AajTak

Feedback
अमेरिका के एक मशहूर व्लॉगर ने भारत छोड़ने से पहले एक ऐसा भावुक वीडियो शेयर किया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया. गभ्रुजी नाम से पहचाने जाने वाले इस अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर ने भारत से रवाना होने से कुछ घंटे पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने भारत के प्रति अपना प्यार खुलकर जाहिर किया. वीडियो में उन्होंने मजाकिया लेकिन भावुक अंदाज में कहा- ‘मुझे आधार कार्ड चाहिए.’
‘भारत में उनके पास सिर्फ 8 घंटे बचे हैं’
वीडियो में गभ्रुजी बाइक के पीछे बैठे नजर आते हैं और कहते हैं कि भारत में उनके पास सिर्फ 8 घंटे बचे हैं और वे बहुत भावुक महसूस कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि पिछली बार भी जब उन्होंने ऐसा वीडियो बनाया था, तो वे रो पड़े थे. उन्होंने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि लोग अक्सर सोचते हैं कि गोरे होने के कारण उनके पास सब कुछ होता है, लेकिन उन्हें लगता है कि भारत के पास ही सब कुछ है. यहां की सुविधाएं, लोगों की मदद करने की भावना और रोजमर्रा की जिंदगी उन्हें बहुत खास लगी.
भारत में मिलती है हर तरह की सुविधा 
गभ्रुजी ने कहा कि भारत में हर तरह की सुविधा मिल जाती है, चाहे घर साफ करवाना हो, बाइक से घूमना हो या दिन के किसी भी समय स्ट्रीट फूड खाना हो. उन्होंने भारत और यहां के लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे देश को बहुत मिस करेंगे. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इसे अब तक 26 लाख से ज्यादा बार देखा गया, लाखों लाइक्स मिले और सैकड़ों कमेंट आए. लोग गभ्रुजी के भारत के प्रति सच्चे प्यार की तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि भारत एक ऐसा देश है, जो दिल में बस जाता है और उसे छोड़ना आसान नहीं होता.
सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल
सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में इस रील्स की की सराहना व्यक्त की. एक यूजर ने लिखा, यह असली भारत है जो लोगों के जाने के बाद भी उनके दिलों में बसा रहता है. एक अन्य ने टिप्पणी की, आप भारत छोड़ सकते हैं, लेकिन भारत आपको कभी नहीं छोड़ता. एक तीसरे यूजर ने लिखा, ‘आपने यहां के रोजमर्रा के जीवन का जिस तरह से वर्णन किया है, उससे सच्चा प्यार झलकता है, न कि सिर्फ पर्यटन.’ एक अन्य प्रतिक्रिया में लिखा था, ‘भाई, मैं आपकी बात से पूरी तरह सहमत हूं. मैं चार महीने भारत में रहा और वहां से जाना बेहद दुखद था. मैं लगभग दो हफ्ते पहले ही वहां से निकला हूं और आज भी हर दिन इसके बारे में सोचता रहता हू..’
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News