Feedback
गुजरात में सूरत शहर के रामपुरा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 23 साल के डायमंड वर्कर ने बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी है. डायमंड वर्कर को उसके पिता ने बिना काम के घूमने पर डांटा था जिससे आहत होकर उसने ये भयानक कदम उठा लिया. चौथी मंजिल से नीचे गिरते हुए मृतक का वीडियो पास के CCTV कैमरे में कैद हो गया. बेटे की असमय मौत से परिवार में दुख की लहर दौड़ गई है.
महिला के ऊपर गिरते- गिरते बचा शख्स
सीसीटीवी में कैद हुई यह तस्वीरें सूरत शहर के लालगेट पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले रामपुरा रामवाड़ी के पास हमद पार्क बिल्डिंग की है. तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सड़क पर लोगों की आवाजाही चल रही है. इसी बीच यहां एक शख्स ऊपर से नीचे आ गिरता है. जिस वक्त यह शख्स गिरा वहां से एक महिला गुजर रही थी. यह शख्स महिला के ऊपर गिरते गिरते बाल- बाल बच गया था. यह देख कर आसपास के लोग ऊपर से नीचे गिरे शख्स की तरफ दौड़ पड़े थे. जिस बिल्डिंग से यह शख्स गिरा उस बिल्डिंग के लोग भी नीचे दौड़ आए.
इधर-उधर घूमने पर पिता ने लगाई थी डांट
चौथी मंजिल से नीचे गिरे शख्स ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था. मरने वाले का नाम दानिश मोतीपानी के तौर पर सामने आया है. दानिश के पिता मोहम्मद मुनाफ मोतीपानी अपने परिवार के साथ रामपुरा रामवाड़ी के पास ‘हमदपार्क’ बिल्डिंग में रहते हैं. उनका 23 साल का बेटा दानिश मोतीपानी डायमंड फैक्ट्री की ऑफिस में काम करता था. जानकारी के मुताबिक, दानिश बिना काम के इधर-उधर घूमता रहता था, जिसके लिए उसके पिता उसे डांटते थे. पिता की यह डांट दानिश पर भारी पड़ गई.
गुस्से में चौथी मंजिल से कूदा युवक
शुक्रवार, 26 दिसंबर की रात करीबन आठ बजे दानिश गुस्से में आ गया और अपनी बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूद गया. उसे तुरंत गंभीर हालत में लोखत हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे आधिकारिक रूप से मृत घोषित कर दिया था.
इकलौता बेटा था दानिश
घटना की CCTV फुटेज में दिख रहा है कि दानिश चौथी मंजिल से नीचे कूदता है और नीचे खड़े एक ‘छोटा हाथी’ टैम्पा के पिछले हिस्से से जोरदार धमाके के साथ टकराकर जमीन पर गिर जाता है. आवाज सुनकर आस-पास के लोग और राहगीर चौंक गए और तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़े. मृतक दानिश अपने पिता का इकलौता बेटा था और उसकी एक बहन भी है. परिवार ने सोचा भी नहीं था कि घर के बड़ों की बेटे के अच्छे भविष्य के लिए दी गई डांट इतना बड़ा सदमा देगी. लालगेट पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल मौत का केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू