पूरनपुर। कस्बे में रिश्तों को कलंकित करने का एक मामला सामने आया है। पिता ने अपनी बेटी के साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की। भाई के साथ कोतवाली पहुंची बच्ची ने पुलिस को घटना के बारे में बताया। उसके भाई ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
पीलीभीत में नाबालिग बच्ची के साथ दूसरे समुदाय के बुजर्ग आरोपी के दुष्कर्म की घटना का मामला अभी चर्चा में ही बना हुआ है। इस बीच पूरनपुर में भी नाबालिग बच्ची के साथ पिता के छेड़छाड़ करने की घटना ने सभी स्तब्ध कर दिया। दरअसल नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली 13 साल की बच्ची की मां नहीं हैं। वह अपने भाई और पिता के साथ घर में रहती है।
गुरुवार को बच्ची अपने भाई के साथ कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने बुधवार को घर में अश्लील हरकतें करने के लिए उसे पकड़ लिया। बच्ची के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। काम से वापस लौटे भाई को बच्ची ने घटना के बारे में बताया। वह उसे लेकर कोतवाली पहुंचा। भाई ने पिता की घिनौनी हरकत की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप है पिता पहले भी बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर चुका है। पुलिस ने आरोपी पिता आमील के खिलाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play