पिता ने सो रहे बेटे के सिर पर मारी ईंट, गंभीर हालत में कानपुर रेफर… इलाज के दौरान तोड़ा दम – AajTak

Feedback
कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के चितवाखेड़ा (रसधान) गांव में नशे और पैसों के विवाद में 23 वर्षीय युवक की जान चली गई. आरोप है कि पिता ने चारपाई पर सो रहे बेटे अभिषेक के सिर पर ईंट से हमला कर दिया था. गंभीर रूप से घायल युवक का कानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई.
पुलिस के मुताबिक, घटना 21 सितंबर की रात करीब 11 बजे की है. इससे पहले पिता और बेटे के बीच पैसे रखने को लेकर विवाद हुआ था. परिजनों के अनुसार, अभिषेक नशे का विरोध करता था और इसी बात को लेकर भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी. विवाद के बाद आरोपी पिता वहां से चला गया था.
यह भी पढ़ें: CMO ऑफिस की खिड़की खुली मिली, करीब 100 पेंशन फाइलें गायब, कानपुर में रहस्यमयी चोरी
परिजनों का कहना है कि शाम करीब 7 बजे पैसों को लेकर परिवार में विवाद हुआ था. मां और दोनों भाइयों के बीच भी कहासुनी हुई. परिवार के लोगों ने सभी को अलग-अलग कर समझाया और मामला शांत कराया. इसके बाद अभिषेक, उसका भाई और मां खाना खाने के बाद सो गए, जबकि पिता वहां से चला गया था.
रात में लौटकर बेटे पर किया हमला
मृतक की बहन सोनका देवी के मुताबिक, पिता शराब पीते थे और घटना वाली शाम भी उन्होंने शराब पी रखी थी. रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच वह वापस घर आए. उस समय अभिषेक चारपाई पर सो रहा था और मां भी सो रही थी. आरोप है कि पिता ने ईंट उठाकर अभिषेक के सिर पर कई वार किए.
चीख-पुकार सुनकर मां की आंख खुली तो उन्होंने बेटे को घायल हालत में देखा और शोर मचाया. इसके बाद आरोपी ईंट वहीं फेंककर मौके से भाग गया. परिवार के लोगों ने घायल अभिषेक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. पुलिस के अनुसार, पहले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर रेफर किया गया.
अभिषेक के भाई आनंद ने बताया कि पिता ने पैसों की वजह से भाई को ईंट मार दी थी. उनके मुताबिक, घटना दो दिन पहले हुई थी और अभिषेक का इलाज चल रहा था. बुधवार को कानपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम
घटना की सूचना मिलने के बाद सिकंदरा थाना पुलिस गांव पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वारदात के बाद से आरोपी पिता फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.
सीओ सौरभ कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार को चितवाखेड़ा गांव से एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत की सूचना मिली थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई तो पता चला कि 21 सितंबर की रात करीब 11 बजे पिता और बेटे के बीच पैसे रखने को लेकर विवाद हुआ था.
सीओ के मुताबिक, विवाद के दौरान पिता ने बेटे के साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर में चोट आई थी. परिजनों ने उसे कानपुर नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मृत्यु हो गई.
आरोपी पिता की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सीओ ने बताया कि तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है और अन्य कानूनी कार्रवाई जारी है.
पुलिस मामले में परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों से जानकारी जुटा रही है. जांच में विवाद की वजह, हमले की परिस्थितियों और आरोपी के फरार होने के बाद उसके संभावित ठिकानों का पता लगाया जा रहा है.
घटना के बाद गांव में सन्नाटा और दहशत का माहौल है. पुलिस का कहना है कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News