Feedback
भारतीय वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस और विशेष अवसर पर वाराणसी के आकाश में अद्भुत और भव्य एयरशो का आयोजन किया गया. इस ऐतिहासिक प्रदर्शन में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों, हेलीकॉप्टरों और परिवहन विमानों ने अपनी अद्वितीय क्षमता, शौर्य और सटीकता का शानदार प्रदर्शन किया. सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान ने गगनभेदी गर्जना के साथ आसमान में अपनी ताकत दिखाई, जिसका नेतृत्व विंग कमांडर एस भार्गव ने किया. इसके साथ ही सुखोई विमानों द्वारा उच्च ऊंचाई पर एरियल फोटोग्राफी और खुफिया निगरानी क्षमता का भी प्रदर्शन किया गया.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू