पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार – ABP News

पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करना दुकानदार को भारी पड़ गया, पड़ोसियों ने बेलचे से हमला कर किराना व्यापारी को गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल दुकानदार की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई. पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है. मामला बरखेड़ा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव का है.
थाना बरखेडा क्षेत्र ग्राम नारायणपुर निवासी किराना व्यापारी श्रीपाल गुप्ता की घर में दुकान थी, 18 अगस्त की रात पड़ोसी सुनील कुमार उर्फ भोला उधार सामान लेने पहुंचा, मना करने पर विवाद बढ़ गया. आरोप है कि सुनील अपने भाई सुशील और पिता महेंद्र पाल के साथ दोबारा दुकान पर पहुंचा और श्रीपाल पर हमला कर दिया.
अखिलेश को जयंत चौधरी का जवाब, RLD चीफ बोले- वो मजबूर कर रहे हैं…
बताया गया कि आनन फानन में गंभीर हालत में दुकानदार श्रीपाल को बरखेड़ा सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है. साथ ही मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है. 
परिजनों के अनुसार, राशन की दुकान पर उधार सामान न देने के विवाद में तीन आरोपियों सुशील, सुनील और महेंद्रपाल ने हमला किया था. पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया कि बरखेड़ा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम नारायणपुर में 70 वर्षीय श्रीपाल गुप्ता पर उनके पड़ोसी सुशील ने बेलचे से हमला कर घायल कर दिया. पुलिस ने घायल को इलाज के लिए पहले CHC और फिर बरेली रेफर कराया, जहाँ देर रात उनकी मृत्यु हो गई.
ऐसे होगा अलायंस? आपस में भिड़े सपा MLA और इमरान मसूद, मुस्कुरा दीं इकरा हसन
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News