‘पुतिन आग से खेल रहे हैं…’, रूस-यूक्रेन वाॅर को लेकर भड़के ट्रंप – News24 Hindi

—विज्ञापन—
रूस और यूक्रेन का युद्ध चौथे साल में प्रवेश कर चुका है। अभी जंग खत्म होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि पुतिन को ये अहसास नहीं है कि अगर मैं नहीं होता तो रूस में बहुत बुरी चीजें पहले ही हो चुकी होतीं मेरा मतलब बुरी चीजें। वो आग से खेल रहे हैं।
ट्रंप ने ये बातें सोशल मीडिया के जरिए कही। ट्रंप ने ये टिप्पणी हाल ही में रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमलों के बाद की है। 2022 में जंग शुरू होने के बाद से ही रूस की यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। बता दें कि रूस की ओर से दावा किया कि यूक्रेन ने प्रेसीडेंट पुतिन के हेलिकाॅप्टर को टारगेट किया था। इससे पहले भी ट्रंप युद्ध को लेकर बयानबाजी कर चुके हैं। पुतिन को लेकर निराशा जाहिर करते हुए ट्रंप ने कहा कि वे बेवजह लोगों को निशाना बना रहे हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि मैं सिर्फ सैनिकों की नहीं लोगों की बात भी कर रहा हूं। बिना किसी कारण के यूक्रेन के शहरों में मिसाइलें और ड्रोन दागे जा रहे हैं। मैंने हमेशा कहा कि वो यूक्रेन का सिर्फ एक टूकड़ा नहीं बल्कि पूरा यूक्रेन चाहते हैं। उधर रूस ने दावा किया है कि उसने बफर जोन बढ़ा दिया है। साथ ही कुर्स्क से यूक्रेनी सेना को पूरी तरह से खदेड़ दिया है। इसके अलावा रूसी जेट ने सैनिकों के लिए आगे का रास्ता तैयार किया है।
ये भी पढ़ेंः ट्रंप प्रशासन ने स्टूडेंट वीजा के इंटरव्यू पर क्यों लगाई रोक? विदेशी छात्रों के लिए पढ़ाई करना हुआ मुश्किल
जेलेंस्की ने नाटो से गुहार लगाकर आखिरी दांव खेला है। अब अगर नाटो फ्रंटलाइन पर आकर रूस से टकराता है तभी जेलेंस्की बच सकते हैं। बता दें कि पुतिन ने जून में ही यूक्रेन के संपूर्ण खात्मे का फरमान जारी कर दिया है। जेलेंस्की युद्धविराम के लिए सहमत होते हैं तो इस तबाही को टाला जा सकता है। हालांकि अब तक जेलेंस्की ने वही किया, जो पुतिन चाहते हैं।
ये भी पढ़ेंः क्या पाकिस्तान का ‘मुरीदके एयरबेस’ भी था भारत के निशाने पर? सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News