पुरानी रंजिश में खूनी खेल… दिल्ली में युवक की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी फरार – AajTak

Feedback
दिल्ली के संगम विहार इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान ह्रदेश के रूप में हुई है, जो उसी इलाके का रहने वाला था. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी मृतक का पड़ोसी है. घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं. अभी उसका कोई सुराग नहीं मिला है.
जानकारी के मुताबिक, संगम विहार में रहने वाले ह्रदेश और उसके पड़ोसी के परिवार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. दोनों परिवारों के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े होते रहते थे. स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच तनाव पहले भी कई बार बढ़ चुका था. हालांकि हर बार मामला किसी तरह शांत हो जाता था.
बुधवार सुबह दोनों पक्षों के बीच एक बार फिर विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते कहासुनी ने गंभीर रूप ले लिया और झगड़ा बढ़ता चला गया. आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष के व्यक्ति ने हथियार निकाल लिया. इसके बाद उसने ह्रदेश पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
गोली चलने के साथ ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल ह्रदेश को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मौका-ए-वारदात का जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश को ही प्रमुख वजह माना जा रहा है. मृतक ह्रदेश संगम विहार का निवासी था और आरोपी उसका पड़ोसी बताया जा रहा है. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. फिलहाल, पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News