पुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की है कई बड़ी उपलब्धि, बने सबसे बड़े फुटबॉलर – News24 Hindi

Written By Aditya
Cristiano Ronaldo बना चुके हैं कई बड़े रिकॉर्ड (Pic Credit- ANI)
Cristiano Ronaldo: फुटबॉल जगत के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गुरुवार को इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर किया था. रोनाल्डो अपने पीछे ऐसी विरासत छोड़कर जा रहे हैं, जिसकी बराबरी अब लगभग असंभव सा नजर आता है. पुर्तगाल की जर्सी में रोनाल्डो ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की है. उन्होंने पुर्तगाल की टीम को एक नए मुकाम पर पहुंचाया है. हालांकि उनके इंटरनेशनल करियर का अंत बहुत ही विवादित अंदाज में हुआ है.  
पुर्तगाल के लिए इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम है. उन्होंने कुल 234 मुकाबलों में पुर्तगाल की जर्सी पहनी है. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जोआओ मौटिन्हो हैं, जिन्हें रोनाल्डो काफी पीछे छोड़ चुके हैं. पुर्तगाल की तरफ से सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड भी रोनाल्डो के ही नाम है. उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 146 गोल किए हैं. 
रोनाल्डो इंटरनेशनल फुटबॉल में फिलहाल सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी भी हैं. रोनाल्डो के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर लियोनेल मेसी हैं, जिन्होंने 126 गोल किए हैं. रोनाल्डो और मेसी के बीच में भी अभी 20 गोल का फासला है. मेसी भी इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा बोल चुके हैं. पुर्तगाल के लिए सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में रोनाल्डो के बाद अली दाई हैं, जिन्होंने 108 गोल किए हैं. रोनाल्डो पहले ही उनसे 38 ज्यादा गोल कर चुके हैं. 
He came, he saw and he conquered… His name is Cristiano Dos Santos Aveiro Ronaldo. https://t.co/J2ogopSJOy
दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल की ओर से इंटरनेशनल फुटबॉल में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी हैं. उन्होंने पुर्तगाल के लिए 41 साल और 152 दिन की उम्र में मुकाबला खेला. वह पुर्तगाल की ओर से 100 मैच खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी रहे. उन्होंने टीम की ओर से 100 मैच सिर्फ 27 साल की उम्र में ही खेल लिए थे. रोनाल्डो पुर्तगाल के लिए फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी हैं. उन्होंने विश्व कप में पुर्तगाल की जर्सी में कुल 11 गोल किए. इसके साथ ही टीम की तरफ से खेलते हुए गोलों की सबसे ज्यादा हैट्रिक लगाने का रिकॉर्ड भी रोनाल्डो के ही नाम है. 
ये भी पढ़ें: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, 23 साल के लंबे इंटरनेशनल करियर को कहा अलविदा
उन्होंने 41 साल और 147 दिन की उम्र में पुर्तगाल के लिए गोल किया. पुर्तगाल की तरफ से सबसे लंबा करियर भी रोनाल्डो का ही रहा. उनका करियर 23 साल और 35 दिन लंबा रहा. रोनाल्डो ने अपनी कप्तानी में पुर्तगाल को साल 2016 में पहली बार यूरो कप का खिताब जिताया. पुर्तगाल फाइनल में फ्रांस को मात देते हुए चैंपियन बनी थी. इसके बाद 2019 और 2025 में पुर्तगाल ने यूईएफए नेशंस लीग का खिताब भी अपने नाम किया था. 
ये भी पढ़ें: Cristiano Ronaldo: इंटरनेशनल फुटबॉल में रोनाल्डो के वो 7 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना है लगभग नाममुकिन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News