पूर्वी चंपारण : नेपाल से अफीम लेकर भारत में घुस रही महिला गिरफ्तार, मैत्री पुल पर एसएसबी ने दबोचा – Jagran

East Champaran Police : भारत-नेपाल मैत्री पुल पर एक महिला को 2 किलो 56 ग्राम अफीम जैसे पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया है। वह नेपाल से मादक पदार्थ लाकर भारतीय क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में बेचने की योजना बना रही थी।
रक्सौल में अफीम के साथ गिरफ्तार महिला से पूछताछ के बाद प्रेस वार्ता को संबोधित करते एसडीपीओ मनीष आनंद व एसएसबी के पदाधिकारी। सौ. एसएसबी
मैत्री पुल पर महिला अफीम के साथ पकड़ी गई।
2 किलो 56 ग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया।
नेपाल से लाकर भारत में बेचने की योजना थी।
संवाद सहयोगी, रक्सौल (पूर्वी चंपारण)। भारत-नेपाल मैत्री पुल से गुजरते समय एक महिला के झोले की तलाशी ने मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया। नेपाल की ओर से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रही महिला के झोले से 2 किलो 56 ग्राम अफीम जैसा पदार्थ बरामद हुआ।
एसएसबी और हरैया पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में महिला ने नेपाल से मादक पदार्थ लाकर भारतीय क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में बेचने की बात बताई है।
पुलिस उपाधीक्षक मनीष आनंद ने बताया कि सूचना मिली थी कि नेपाल की ओर से एक महिला मादक पदार्थ लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाली है। इसके बाद हरैया पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने कस्टम चौक स्थित भारत-नेपाल मैत्री पुल पर जांच अभियान शुरू किया।
इसी दौरान नेपाल की ओर से आ रही संदिग्ध महिला को रोककर उसके झोले की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसमें से 2 किलो 56 ग्राम अफीम जैसा पदार्थ बरामद हुआ।
थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि पूछताछ में महिला ने नेपाल से मादक पदार्थ लाकर भारतीय क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बेचने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार महिला की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट गांव निवासी प्रमुख सहनी की पत्नी संगीता देवी के रूप में हुई है।
पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 400 रुपये भारतीय और 530 रुपये नेपाली करेंसी भी बरामद हुई है। पूछताछ के बाद महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस बरामद पदार्थ के स्रोत और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।
छापेमारी टीम में एसएसबी के उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह, संगीता कुमारी, श्री देवी, हरैया थाना के अपर थानाध्यक्ष कुमारी बिट्टू और पुलिस जवान शामिल थे।
यह भी पढ़ें- पूर्वी चंपारण में तियर नदी पर अंग्रेजों के जमाने का पुल पड़ रहा छोटा, भारत-नेपाल के लोगों को परेशानी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News