वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में पूर्व छात्र के दान की धनराशि से यावतकर कन्वेंशन सेंटर का निर्माण होगा।
राजपूताना ग्राउंड के पास बन रहे महामना स्टूडेंट ऐक्टिविटी ऐंड कंप्यूटिंग सेंटर के साथ ही इस कन्वेंशन सेंटर का भी निर्माण किया जाएगा। इसे 2028 तक छात्रों के लिए खोल दिया जाएगा। आईआईटी बीएचयू के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र और जूनिपर नेटवर्क्स, माउंटेन व्यू कैलिफोर्निया के पूर्व चीफ टेक्निकल अफसर डॉ. राज यावतकर ने आईआईटी बीएचयू फाउंडेशन के जरिए संस्थान को कुल 16 मिलियन डॉलर (लगभग 1.51 अरब रुपये) प्रदान किए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग से वर्ष-1980 में बीटेक करने वाले डॉ. राज यावतकर ने इसके बाद आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर विज्ञान में एमटेक और पर्ड्यू विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आई ट्रिपल ई फेलो के रूप में सम्मानित डॉ. यावतकर नेटवर्किंग प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित विशेषज्ञ हैं। उन्होंने 50 से अधिक पेटेंट प्राप्त किए हैं, पांच इंटरनेट मानकों के सह-लेखक और 40 से अधिक शोध पत्रों और एक अंतरराष्ट्रीय किताब के लेखक हैं।
परियोजना के बारे में संस्थान के निर्माण कार्यालय के आचार्य प्रभारी प्रो. पबित्र रंजन मैती ने बताया कि प्रस्तावित सुविधा को एक बहुउद्देशीय और छात्र-केंद्रित परिसर के रूप में विकसित किया गया है। केंद्र में 204 सीटों वाला सीनेट हॉल, 138 सीटों वाला मल्टीपरपज़ हॉल, दो सेमिनार हॉल, कैफेटेरिया स्पेस, 562 सीटों वाला ऑडिटोरियम, छह गतिविधि क्षेत्र और एक ओपन थिएटर विकसित किए जाएंगे।
आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने कहा कि हम डॉ. राज यावतकर के उदार सहयोग और अपनी मातृ संस्था के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। उनका योगदान आईआईटी बीएचयू और उसके पूर्व छात्र समुदाय के बीच मजबूत संबंधों को दर्शाता है और यह प्रदर्शित करता है कि पूर्व छात्रों का नेतृत्व भाबी पीढ़ियों के लिए स्थायी प्रभाव उत्पन्न कर सकता है। यावतकर कन्वेंशन सेंटर नवाचार, सहयोग और संस्थागत विकास का प्रतीक बनेगा।
‘मसाक’ के साथ रहेगा वाईसीसी
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में राजपूताना मैदान के पीछे की खाली जगह में मालवीय स्टूडेंट ऐक्टविटी ऐंड कंप्यूटिंग सेंटर (मसाक) के साथ ही यातवकर कन्वेंशन सेंटर (वाईसीसी) भी बनाया जाएगा। अब तक की योजना के अनुसार मसाक अंग्रेजी के अक्षर ‘एल’ के आकार का होगा। इसके बीच की खाली जगह पर वाईसीसी तैयार किया जाएगा। इससे कुछ ही दूरी पर रमेश श्रीनिवासन स्टूडेंट्स ऐक्टिविटी सेंटर भी मौजूद है। राजपूताना मैदान के साथ मिलाकर यह पूरा क्षेत्र आईआईटी के छात्रों के लिए शिक्षणेतर प्रतिभा को तराशने की अलग दुनिया जैसा हो जाएगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
शॉर्ट बायो : अभिषेक त्रिपाठी पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है। वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़े हैं। वाराणसी संस्करण के लिए वह शिक्षा जगत और राजनीतिक दल में कांग्रेस बीट कवर करते हैं।
परिचय एवं अनुभव
अभिषेक त्रिपाठी वाराणसी में इससे पहले भी विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। शिक्षा और राजनीतिक बीट के रिपोर्टर के तौर पर 2021 से इन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। लगभग पांच वर्ष से इस भूमिका में इन्होंने विशिष्ट अभियान, असर और ऑफबीट खबरें भी शामिल हैं।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबार से की। यहां पहले डेस्क और फिर रिपोर्टिंग में काम किया। रिपोर्टिंग में मेडिकल, रेलवे और अपराध जैसी बीट पर कााम किया। यहां से 2011 में हिन्दुस्तान वाराणसी की सेवाएं शुरू की। अगले छह वर्ष तक प्रशासन और क्राइम रिपोर्टिंग में कई प्रतिमान स्थापित किए। 2016 में दैनिक भास्कर भोपाल से जुड़े और यहां लोकल रिपोर्टिंग से इतर डिजिटल और देश-दुनिया की खबरों की समझ विकसित की। 2020 तक दैनिक जागरण के अलावा विभिन्न डिजिटल और प्रिंट माध्यमों से जुड़े रहने के बाद 2021 में दोबारा हिन्दुस्तान वाराणसी में शिक्षा बीट पर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम शुरू किया।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
12वीं तक विज्ञान, इसके बाद राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ने अभिषेक को जीवन की सभी धाराओं का अनुभव दिया। इसका असर पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों में रिपोर्टिंग, लेखन और प्रस्तुतिकरण पर दिखा। अभिषेक राजनीतिक, सांस्कृतिक और मानवीय एंगल वाली खबरों के लेखन में सिद्धहस्त हैं। प्रशासन और अपराध जगत की खबरों पर भी इनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। वाराणसी की भौगोलिक समझ और बड़ा सामाजिक दायरा भी इनकी रिपोर्टिंग में काफी मददगार साबित होता रहा है। 2013 से राजनीतिक, प्रशासनिक और विकास के मोर्चे पर बदलते बनारस के हर पहलू को इन्होंने गहराई से समझा और प्रस्तुत किया है। संप्रति शिक्षा जगत में प्री-प्राइमरी से लेकर आईआईटी की तकनीकी दक्षता वाली खबरों को भी लिख सकने में यह सक्षम रिपोर्टर हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
अभिषेक फिल्म, ट्रेंड्स, यूथ और लाइफस्टाइल विषयों पर भी बेहतरीन पकड़ रखते हैं। सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के लिए भी वह प्रसिद्ध हैं। बीते वर्षों में अपने अखबार के लिए इन्होंने कई विशेष कवरेज, इंटरव्यू, सीरीज प्लान किए हैं। अभिषेक का मानना है कि पत्रकारिता में विश्वसनीयता और नयापन जरूरी है। इसके साथ ही खबरों का लेखन और प्रस्तुतीकरण सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। मुद्दों की समझ और उनकी सटीक प्रस्तुति पाठक को समाचार पर ठहरने और बाद में उसकी चर्चा करने पर विवश करती है।
विशेषज्ञता
प्रशासनिक और राजनीतिक कवरेज
अपराध और मानवीय एंगल के समाचारों में सिद्धहस्तता
फिल्म स्टार, साहित्यकार और राजनीतिज्ञों के विशेष साक्षात्कार
शिक्षा, धर्म संस्कृति और ऑफबीट खबरें
डेस्क पर खबरों का संपादन और पेजमेकिंग
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play