पूर्व सांसद अतुल राय पर लखनऊ में ही चलेगा मामला, HC ने खारिज की याचिका – Aaj Tak

Feedback
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने पूर्व सांसद अतुल राय को बड़ा झटका दिया है. हाईकोर्ट की तरफ से उनकी याचिका खारिज कर दी गई है, जिसमें उन्होंने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में लखनऊ में मुकदमा चलाने का विरोध किया था.
यह भी पढ़ें: यूपीः घोसी के बसपा सांसद अतुल राय को बड़ी राहत, रेप के मामले में MP-MLA कोर्ट से बरी
इस मामले में अतुल राय और पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर पर आरोप है कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के गेट पर रेप पीड़िता और उसके एक साथी को आत्महत्या के लिए उकसाया था. जिसके बाद पीड़िता और उसके साथी ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी.
यह भी पढ़ें: पेशी के लिए पहुंचे MP अतुल राय कोर्ट के बाहर बेहोश होकर गिरे
अतुल राय की तरफ से दी गई दलील में कहा गया था कि जब यह घटना हुई, तब वह वाराणसी जेल में थे. ऐसे में दिल्ली में हुई आत्महत्या की घटना से उनका कोई लेना-देना नहीं है. इसलिए मुकदमा लखनऊ में नहीं चल सकता. लेकिन सरकार की तरफ से यह बहस की गई कि अमिताभ ठाकुर ने लखनऊ में सोशल मीडिया में पीड़िता के खिलाफ गलत पोस्ट किया था, जिससे क्षुब्ध होकर पीड़िता और उसके साथी ने आत्महत्या कर ली थी. 
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News