पूर्व BSP सांसद की भतीजी को फोन पर तीन तलाक, अपने ही घर में एंट्री बैन – Zee News

Meerut Former BSP MP Niece Triple Talaq Case: मुजफ्फरनगर में पूर्व BSP सांसद हाजी याकूब कुरैशी की भतीजी को फोन पर तीन तलाक देने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. 2020 में हुए निकाह के बाद 4 करोड़ रुपये के लेनदेन विवाद और मारपीट के आरोप भी सामने आए हैं. पीड़ित ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
Trending Photos
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से “तीन तलाक” का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. इस मामले में महिला और उसके पति का हाई प्रोफाइल बैक ग्राउंड  होने की वजह से यह चर्चा का विषय बना हुआ है. बहुजन समाज पार्टी (BSP) के पूर्व सांसद हाजी याकूब कुरैशी के भतीजी को उनके शौहर ने तीन तलाक दे दिया. जब इसकी सूचना मायके वालों को मिली तो हड़कंप मच गया.
“तीन तलाक” के इस हैरान करने वाले मामले मेरठ और मुजफ्फरनगर के दो रसूखदार परिवार आमने-सामने आ गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्व बीएसपी सांसद हाजी याकूब कुरैशी के भाई हाजी इरफान कुरैशी की बेटी जेबा परवीन को उनके शौहर ने फोन पर तीन तलाक दे दिया. आरोप है कि फोन पर ही तीन बार “तलाक” कहकर वैवाहिक संबंध खत्म कर दिए गए. इसके बाद पीड़िता को ससुराल में घुसने से भी रोक दिया गया.

बताया जा रहा है कि साल 2020 में जेबा परवीन का निकाह मुजफ्फरनगर के खालापार के रहने वाले और मशहूर चमड़ा व्यापारी मरहूम हाजी माफिज के बेटे हाजी फराज के साथ धूमधाम से हुआ था. शादी के बाद शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन शादी के चार साल बाद दोनों में मनमुटाव शुरू हो गया और स्थिति बदलने लगी.

Add Zee News as a Preferred Source

पीड़िता जेबा परवीन ने आरोप लगाया कि उसके शौहर फराज ने उसके भाई से व्यापार के नाम पर करीब 4 करोड़ रुपये उधार लिए थे, जो अब तक वापस नहीं किए गए हैं. जब भी जेबा अपने शौहर से इस रकम को लौटाने की बात करती थी, तो उनके साथ मारपीट और उत्पीड़न किया जाता था. आरोप है कि कुछ समय पहले फराज ने जेबा को यह कहकर मेरठ भेज दिया कि उसकी मां की तबीयत खराब है. 
यह भी पढ़ें: संभल में बुलडोजर का कहर जारी, विछोली के बाद मुबारकपुर में मस्जिद-मदरसा ढहाया
जेबा के मुताबिक, जब वह अपने मायके मेरठ पहुंची तो उन्होंने अपने शौहर पैसों को लेकर बातचीत की. बातचीत के दौरान बकाया पैसे की डिमांड फराज को इतनी नागवार गुजरी कि उसने फोन पर ही तलाक दे दिया. पूर्व बीएसपी सांसद की भतीजी के मुताबिक, उसके शौहर ने फोन पर ही “तीन बार तलाक” देकर रिश्तों को खत्म करने की बात कही.  
इसके बाद मंगलवार शाम जब जेबा मुजफ्फरनगर स्थित अपने ससुराल पहुंची, तो उसे घर के बाहर ही रोक दिया गया. आरोप है कि उसे अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई. वह काफी देर तक दरवाजा खटखटाती और गुहार लगाती रही, लेकिन उन्हें घर में ससुरालियों ने घुसने नहीं दिया. इसके बाद वह घर के बाहर ही धरने पर बैठ गई.
जेबा परवीन ने बताया कि उसकी दो मासूम बेटियां भी ससुराल में ही हैं. वह अपने शादीशुदा और मातृत्व अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है. पीड़िता का कहना है कि उसने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. जेबा ने प्रदेश सरकार से न्याय की गुहार लगाई और अपने वैवाहिक अधिकारों की बहाली की मांग की है.
यह भी पढ़ें: संसद में महिला आरक्षण पर MP इकरा हसन का बड़ा दाव; सत्ता पक्ष भी हो जाएगा लाजवाब!
 
रैहान शाहिद का ताल्लुक उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर ज़िले से हैं. वह पिछले पांच सालों से दिल्ली में सक्रिय रूप से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. Zee न्यूज़ से पहले उन्होंने ABP न्यूज़ और दू…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News