पैतृक जमीन पर गोबर डालने को लेकर भिड़े भाई, दरांती-कुल्हाड़ी से हमला कर भाभी की हत्या – aajtak.in

Feedback
UP News: बांदा में गोबर डालने जैसे मामूली विवाद ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. जस्पुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक वारदात में 45 वर्षीय गीता की मौत हो गई, जबकि उनके पति राजबहादुर निषाद और 23 वर्षीय बेटा अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.
पुलिस के मुताबिक, बच्चों के साझा पैतृक जमीन के टुकड़े पर गोबर डालने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था. इसी मामले को लेकर 50 वर्षीय राजबहादुर अपनी पत्नी गीता और बेटे अनिल के साथ दूसरे पक्ष से बात करने पहुंचे थे. वहां बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया.
यह भी पढ़ें: ‘ICU’ में महोबा जिला अस्पताल का CT स्कैन रूम: 9 दिनों से भरा पानी, झांसी-बांदा भागने को मजबूर मरीज
इसी दौरान राजबहादुर के बड़े और छोटे भाइयों ने कथित तौर पर उन तीनों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया. आरोप है कि हमलावरों ने दरांती और कुल्हाड़ी का इस्तेमाल किया. अचानक हुए हमले में राजबहादुर, गीता और अनिल बुरी तरह घायल हो गए. वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया
घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने गीता को मृत घोषित कर दिया. वहीं राजबहादुर और उनके बेटे अनिल की हालत गंभीर बताई जा रही है और दोनों का उपचार जारी है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.
पुलिस ने गीता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की वजह और चोटों की स्थिति की भी पुष्टि होगी. वहीं पुलिस हमले के पीछे हुए विवाद और घटनाक्रम की बारीकी से पड़ताल कर रही है.
इस मामले में राजबहादुर की शिकायत पर उनके भाइयों रामबहादुर और शिवलोचन के अलावा उनकी पत्नियों तथा भतीजे राजू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने सभी आरोपियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है.
मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार रामबहादुर इस मामले का मुख्य आरोपी है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है. पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
सीओ सदर सौरभ सिंह ने बताया कि घटना शुक्रवार को जस्पुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव में हुई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार साझा पैतृक जमीन पर बच्चों द्वारा गोबर डालने को लेकर विवाद हुआ था. इसी को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आए और राजबहादुर, उनकी पत्नी तथा बेटे पर हमला कर दिया गया.
फिलहाल गांव में हुई इस वारदात के बाद पुलिस सतर्क है. एक मामूली विवाद के बाद हुई हिंसा में महिला की जान चली गई, जबकि परिवार के दो सदस्य अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश के साथ मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News