Feedback
इंटरनेट पर पैपराजी वीडियोज का अलग ट्रेंड देखा जाता है. बॉलीवुड स्टार्स अक्सर कई इवेंट्स, मूवी स्क्रीनिंग्स और टीवी शो प्रीमियर के दौरान पैप्स को पोज देते नजर आते हैं. हाल ही में 90s की स्टार हीरोइन रहीं करिश्मा कपूर अपने नए टीवी रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के नए सीजन की शुरुआत करने पहुंचीं, जहां वो पैप्स को पोज देने भी खड़ी हुईं.
पैप्स को करिश्मा ने टोका?
करिश्मा के साथ वहां जावेद जाफरी, कोरियोग्राफर्स गीता कपूर और टैरेंस लुइस भी थे. शो के नए सीजन का पहला एपिसोड शूट होना था. मगर उससे पहले सभी जज पैप्स से मिले. फोटोज और वीडियो सेशन के बाद, जब सभी वहां से जाने लगे. तभी करिश्मा ने पैप्स से काफी सॉफ्ट आवाज में कहा, ‘ज्यादा जूम मत करना.’
करिश्मा कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. इंस्टाग्राम और रेडिट पर यूजर्स ने एक बार फिर पैपराजी कल्चर पर सवाल खड़े किए. एक यूजर ने पैप्स के वीडियो-फोटो लेने के अंदाज पर अपनी नाराजगी जाहिर की. वहीं दूसरे ने लिखा कि करिश्मा को ये सब जवान मर्दों के सामने से कहना पड़ रहा है. हालांकि कई लोगों का ये भी मानना है कि करिश्मा ने पैप्स से चेहरे पर जूम ना करने की बात कही.
A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)
ये पहला मौका नहीं जब किसी एक्ट्रेस ने पैप्स को गलत एंगल से वीडियो शूट करने के लिए टोका है. कुछ वक्त पहले जाह्नवी कपूर ने भी एक पॉडकास्ट में पैपराजी कल्चर पर सवाल खड़े किए थे. उन्होंने कहा था कि कई लोग बॉडी पार्ट्स पर गलत तरीके से जूम करके वीडियो निकालते हैं, जो काफी गलत चीज है. जाह्नवी के अलावा नोरा फतेही, मृणाल ठाकुर, मोना सिंह और माहिका शर्मा ने भी पैप्स को गलत एंगल से शूट करने के लिए टोका हुआ है.
बात करें करिश्मा कपूर के वर्क फ्रंट की, तो उनका रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ जल्द सोनी टीवी पर आएगा. इसके अलावा, करिश्मा को आखिरी बार नेटफ्लिक्स फिल्म मर्डर मुबारक में देखा गया था. उसके बाद से वो फिल्मों में एक्टिंग करती नहीं नजर आई हैं. उनके फैंस को उनके अगले फिल्म प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू