पॉलीहाउस लगाने पर किसानों को 80 फीसदी तक सब्सिडी – Hindustan

किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने के लिए नाबार्ड योजना के तहत पॉलीहाउस निर्माण पर 80 फीसदी तक सब्सिडी दी जा रही है। उद्यान विभाग ने योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। किसान ‘अपणी सरकार’ पोर्टल के माध्यम से मोबाइल से घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। पॉलीहाउस के माध्यम से संरक्षित खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसमें फसलों को मौसम के प्रभाव, कीट और रोगों से बचाने के साथ कम पानी में बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। टमाटर, शिमला मिर्च, खीरा समेत विभिन्न सब्जियों की खेती पॉलीहाउस में की जा सकती है।

इससे किसानों को कम क्षेत्र में बेहतर उत्पादन हासिल करने और आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। योजना का लाभ लेने के लिए किसान का आधार मोबाइल नंबर से लिंक होना जरूरी है।आवेदन के दौरान आधार कार्ड, किसान पंजीकरण/भूमि संबंधी विवरण, बैंक खाते की जानकारी और पासपोर्ट साइज फोटो समेत आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसान को आवेदन संख्या सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है। उद्यान विभाग अधिकारी श्वेता चौहान ने बताया कि पॉलीहाउस योजना का उद्देश्य किसानों को संरक्षित एवं आधुनिक खेती से जोड़ना है। इच्छुक किसान ‘अपणी सरकार’ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। इससे किसानों को बेहतर उत्पादन के साथ आय बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News