पोस्टर-मॉडल में दिखी फार्मेसी विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच – Hindustan

गढ़वा, प्रतिनिधि। बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय,फरठिया के फार्मेसी संकाय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस और राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह के तहत सोमवार को पोस्टर व मॉडल प्रस्तुतीकरण सेमिनार का आयोजन किया गया। उसमें विद्यार्थियों ने फार्मेसी और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर आकर्षक पोस्टर व मॉडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने विशेष उत्साह दिखाया। उनके बनाए मॉडल और पोस्टरों ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का ध्यान खींचा। प्रस्तुतियों में स्वास्थ्य जागरुकता, फार्मेसी की उपयोगिता और इससे जुड़े विभिन्न विषयों को रचनात्मक तरीके से सामने रखा गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और विजेताओं को 29 सितंबर को आयोजित समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।डॉ.

अक्षत नवेरिया ने आयोजन में सहयोग के लिए सभी के प्रति आभार जताया। फार्मेसी संकाय के डीन डॉ. मनीष दुबे ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता के साथ फार्मेसी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के ज्ञान को व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत करने का अवसर देते हैं। आयोजन में शिक्षक महेश सिंह, विकास रव, डॉ. अंकिता तिवारी, नेहा खरे, राहुल कुमार, डॉ. सूरज, पीयूष, रोहित, डॉ. कौशल कुमार, हिमांशु, अरुण, अंकिता सिंह, अविनाश, अभिषेक, आनंद एवं शशि भूषण ने सहयोग किया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और कुलपति ने भी संकाय को बधाई देते हुए विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News