प्रचंड गर्मी के बाद होगी हल्की बारिश! दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में IMD का अलर्ट – AajTak

Feedback
सोमवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम करवट ले सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, जहां उत्तरी और मध्य मैदानी इलाके भीषण गर्मी की चपेट में हैं, वहीं पूर्वोत्तर में तेज हवाओं, बिजली गिरने और भारी बारिश की आशंका है.
फिलहाल गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है, हालांकि एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते हफ्ते के आखिर में तापमान में कमी आ सकती है.

मौसम विभाग ने सोमवार, 27 अप्रैल को जम्मू‑कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, बिहार और गुजरात के कुछ इलाकों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है. हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी भीषण गर्मी की आशंका जताई गई है.
बता दें, मैदानी इलाकों में जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाता है, और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक होता है, तो उसे हीटवेव माना जाता है.
पूर्वोत्तर में भारी बारिश की आशंका

निचले वायुमंडल में मौजूद निम्न दबाव क्षेत्र और पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तर‑पूर्व झारखंड के ऊपर सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण मिलकर पूर्वी क्षेत्रों में नमी पहुंचाएंगे. इसके चलते पूर्वोत्तर क्षेत्र में भारी बारिश, गरज के साथ तूफान, बिजली गिरने और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक की तेज हवाएं चलने का अनुमान है.

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग‑अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है, साथ ही नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गयी है.
इसके अलावा गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में 70 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.

दिल्ली में हल्की बारिश

दिल्ली में आज सोमवार को फिर भीषण गर्मी पड़ेगी. अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है और कुछ इलाकों में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है.
दिन भर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, दोपहर या शाम तक गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना बन सकती है. सोमवार को न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जो सामान्य से काफी अधिक है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News