बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के शोधार्थी राहुल चौरसिया ने हिंदी साहित्य में एक नया अध्याय जोड़ा है। उन्होंने प्रख्यात कवि केदारनाथ अग्रवाल की कविताओं में प्रेम और सौंदर्य के तत्वों पर शोध कार्य किया है।
राहुल के शोध से पता चलता है कि केदारनाथ अग्रवाल की कविताएं जीवन के हर पहलू को छूती हैं। उनकी रचनाएं केवल वर्ग संघर्ष और श्रमिक चेतना तक सीमित नहीं हैं। शोध में प्रेम और सौंदर्य को जीवन के अनिवार्य तत्व के रूप में दर्शाया गया है।
शोध में भारतीय दर्शन और साहित्य में प्रेम की महत्ता पर प्रकाश डाला गया है। राहुल ने कबीर, तुलसी और मीरा के साहित्य में प्रेम के महत्व का विश्लेषण किया है। उनका मानना है कि प्रेम समाज निर्माण की नींव है।
पटहटिया कला के निवासी राहुल के इस शोध से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनके पिता राजकुमार चौरसिया, माता सुनीता चौरसिया, भाई मनीष और बहन प्रिया ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.