प्रतीक यादव की डेड बॉडी को एकटक निहारती रही बेटी और पत्नी अपर्णा यादव – AajTak

Feedback
समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन से उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है. 38 वर्षीय प्रतीक यादव पिछले कुछ समय से डीवीटी (डीप वेन थ्रॉम्बोसिस), पल्मोनरी एम्बोलिज्म और हालिया हार्ट संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे. उनका बुधवार तड़के अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस दौरान सामने आईं तस्वीरों में उनकी पत्नी अपर्णा यादव और उनकी बेटी को प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर के पास शोकाकुल अवस्था में देखा गया, जिसने पूरे माहौल को और भी भावुक बना दिया.
बुधवार को किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज द्वारा तैयार की गई प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण ‘मैसिव पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म के चलते कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स’ बताया गया. यह ऐसी स्थिति होती है जब खून का बड़ा थक्का फेफड़ों की धमनियों में पहुंचकर ब्लड फ्लो रोक देता है, जिससे अचानक हार्ट काम करना बंद कर देता.
प्रतीक यादव जिम का बिजनेस करते थे
फिटनेस प्रेमी और बॉडीबिल्डर के रूप में पहचान रखने वाले प्रतीक यादव लखनऊ में जिम भी संचालित करते थे. उनकी कम उम्र में हुई मौत ने उनके करीबी लोगों और राजनीतिक जगत को स्तब्ध कर दिया है. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने वाले प्रतीक की इस तरह अचानक मौत ने सभी को हैरान कर दिया.
प्रतीक यादव की डेडबॉडी को बेटी निहारती रही. Photo ITG
उनका इलाज कर रहीं डॉक्टर रुचिता शर्मा ने बताया कि प्रतीक यादव पिछले पांच-छह वर्षों से हाई ब्लड प्रेशर और पिछले दो वर्षों से डीवीटी के मरीज थे. करीब तीन सप्ताह पहले उनमें पल्मोनरी एम्बोलिज्म का पता चला था. इसके बाद अचानक सांस फूलने और सीने में दर्द की शिकायत सामने आई थी.
डॉक्टर ने क्या बताया?
डॉ. रुचिता शर्मा के मुताबिक, 29 अप्रैल को प्रतीक यादव इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे, जहां जांच के दौरान हार्ट संबंधी जटिलताएं भी सामने आईं. इसके बाद उन्हें कुछ दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था और इस दौरान इंजेक्शन समेत जरूरी इलाज दिया गया. वह ब्लड थिनर दवाओं पर भी थे.
प्रतीक यादव की डेडबॉडी को बेटी निहारती रही. Photo ITG
डॉक्टर ने बताया कि हाई ब्लड प्रेशर, डीवीटी, पल्मोनरी एम्बोलिज्म और हार्ट संबंधी दिक्कतों के कारण प्रतीक यादव हाई रिस्क मरीज बन चुके थे. हालांकि वह नियमित रूप से दवाइयां लेते थे और डॉक्टरों के सभी निर्देशों का पालन कर रहे थे. यहां तक कि मंगलवार रात भी उन्होंने अपनी सभी दवाइयां ली थीं.
इस बीच प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में हल्का बदलाव किया गया है. अब परिवार सुबह 11 बजे उनके आवास से पार्थिव शरीर लेकर निकलेगा. इसके बाद सुबह 11:30 बजे लखनऊ के भैसाकुंड श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
PTI इनपुट के साथ
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News