गोरखपुर। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का सत्र 2026 – 2028 की प्रथम प्रांतीय कार्यकारी बैठक एक होटल में हुआ। औरंगाबाद महाराष्ट्र से आईं राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राठी एवं कोलकाता की राष्ट्रीय सचिव बबीता बगड़िया, प्रांतीय अध्यक्ष रेखा लाट, प्रांतीय सचिव अनुराधा बंसल ने दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में निर्धन कन्या के विवाह में सहयोग के साथ स्वालंबन के लिए महिलाओं को ठेला वितरण किया गया। विद्यार्थियों को शैक्षिक सामग्री भी प्रदान की गई। संस्था द्वारा संचालित सुई धागा केंद्र में सिलाई से संबंधित सामग्री बांटने के साथ पौधारोपण भी किया गया। संस्था की सदस्यों ने सुंदर शिव तांडव नृत्य व महिला सशक्तिकरण पर नृत्य प्रस्तुत किया।
इस दौरान अध्यक्ष पूनम रुंगटा, मीडिया प्रभारी सुनयना बंका, संस्थापिका अध्यक्ष रेनू कंदोई, सचिव रविता टिबरेवाल, ममता, सुनीता मंजू, सविता, सीमा, सीता, आयुषी, शालिनी, बिंदु, शशी,अन्नू आदि उपस्थित रहीं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play