प्रदीप की समाज सेवा की दशा में प्रेरणादायक पहल – Hindustan

हाथरस,कार्यालय संवाददाता। लक्ष्मी चंद कटोरी देवी महाविद्यालय के प्रबंधक व प्रमुख समाजसेवी प्रदीप दीक्षित एडवोकेट ने जनता इंटर कालेज रुहेरी के 51 बच्चों को हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में शामिल कराने का जिम्मा उठाया है। ताकि वह बच्चे भी अपने सपनों को साकार कर सके। शहर के आगरा रोड निवासी एडवोकेट प्रदीप दीक्षित लगातार शिक्षा के क्षेत्र में अपना अहम योगदान दे रहे है। वह चाहते है कि आर्थिक कमजोरी के कारण कोई बच्चा इतनी अच्छी परीक्षाओं से वंचित न रह पाए। इसलिए उन्होंने कमजोर एवं मेधावी विद्यार्थियों की प्रतियोगी परीक्षाओं में भागीदारी का संपूर्ण दायित्व उठाया है। उनका संकल्प है कि धन के अभाव में कोई भी बच्चा परीक्षा से वंचित नहीं रहेगा।
उन्होंने कहा हर बच्चे के भीतर एक प्रतिभा छिपी होती है। यदि उसे सही समय पर अवसर और सहयोग मिले तो वही बच्चा भविष्य में अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन कर सकता है। हमारा प्रयास रहेगा कि इन 51 बच्चों की सफलता एक नई प्रेरणा बने और आने वाले समय में इस अभियान का दायरा और भी बढ़ाया जाए।उनका कहना है कि वह आगरा रोड पर लक्ष्मीचंद कटोरी देवी महाविद्यालय का संचालन कर रहे है। जहां हर संभव जरुरतमंद विद्यार्थियों की मदद की जाती है। प्रदीप दीक्षित का मानना है कि शिक्षा सबसे बड़ा सामाजिक निवेश है। उनका कहना है कि व्यवसाय का उद्देश्य केवल आर्थिक सफलता प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के उत्थान में सक्रिय भागीदारी निभाना भी है। वे भविष्य में भी अधिक से अधिक जरूरतमंद एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग करते रहेंगे, ताकि कोई भी बच्चा केवल आर्थिक अभाव के कारण अपने सपनों से वंचित न रह जाए।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News