प्रदेश को 3466 करोड़ की सौगात दी लाइव प्रसारण, सफाई कर्मी सम्मानित – bhaskar.com

भास्कर न्यूज | बाड़मेर
निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में 3466 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा की। इसमें सड़क, पेयजल, सीवरेज, स्वास्थ्य, शिक्षा, शहरी बुनियादी ढांचे से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल बताए गए।
इस घोषणा का लाइव प्रसारण मंगलवार को बाड़मेर नगर परिषद के भगवान महावीर टाउन हॉल में किया गया। नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी, सफाई कर्मी, जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। लोगों ने जयपुर के ओटीएस ग्राउंड से प्रसारित कार्यक्रम को एलईडी स्क्रीन पर देखा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि घोषित कार्य केवल घोषणाएं नहीं हैं। उद्देश्य हर जिले, हर वार्ड तक विकास पहुंचाना है। उन्होंने नगर निकायों से स्वच्छता, पेयजल, सड़कों पर विशेष ध्यान देने को कहा। आचार संहिता से पहले काम जमीन पर दिखे। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। नगर परिषद आयुक्त विवेक व्यास ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण आमजन तक पहुंचाने के लिए यह व्यवस्था की गई थी। लाइव प्रसारण में दिलीप पालीवाल, रमेश सिंह इंदा, लूणकरण बोथरा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, नगर परिषद के अधिकारी उपस्थित रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News