अमेठी। संवाददाता समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल शनिवार को अमेठी कोतवाली क्षेत्र के दलशाहपुर गांव पहुंचे। जहां उन्होंने मकान के छज्जे के विवाद में मारे गए सपा बूथ अध्यक्ष सुनील पाल के पिता रामफली पाल को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से पीड़ित परिवार को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता सौंपी और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।गौरतलब है कि बीते बुधवार की रात दलशाहपुर निवासी रामफली पाल व उनके परिवार पर पड़ोसियों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल रामफली पाल की एम्स रायबरेली में इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह मौत हो गई थी।
हमले में उनकी पत्नी, बहू और बच्चे भी घायल हुए थे। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने मृतक परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है, अपराधी बेखौफ हैं और जनता असुरक्षित महसूस कर रही है। दलशाहपुर कांड इसका उदाहरण है। उन्होंने राम मंदिर के चढ़ावे में घपले का आरोप लगाते हुए कहा कि जो भगवान राम का नहीं हुआ, वह जनता का क्या होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने दलशाहपुर की घटना की निष्पक्ष जांच, दोषियों को कड़ी सजा और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की। मृतक के पुत्र सुनील पाल ने भी हत्या की आशंका जताई है। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव, गुंजन सिंह, मनीराम वर्मा, शिव प्रताप यादव, राजेश मिश्रा, जयसिंह प्रताप यादव समेत कई सपा नेता मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play