प्रधानमंत्री के दौरे से पहले तेजस्वी ने बताया पुल निर्माण का इतिहास, भाजपा पर लगाया श्रेय लेने का आरोप, पूछे कई सवाल – देशबन्धु MP, देशबन्धु, मध्य प्रदेश, भारत लाइव updates

Address Display Here
+91-9876543210
info@deshbandhu.co.in
पटना, 20 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का उद्घाटन करेंगे, जिसका नाम बिहार सरकार ने ‘नीतीश सेतु’ रखा है। प्रधानमंत्री के दौरे से एक दिन पहले शुक्रवार की शाम को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फेसबुक लाइव के जरिए पुल के नामकरण और निर्माण में केंद्र सरकार की भूमिका को लेकर सवाल उठाए।

पटना, 20 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का उद्घाटन करेंगे, जिसका नाम बिहार सरकार ने ‘नीतीश सेतु’ रखा है। प्रधानमंत्री के दौरे से एक दिन पहले शुक्रवार की शाम को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फेसबुक लाइव के जरिए पुल के नामकरण और निर्माण में केंद्र सरकार की भूमिका को लेकर सवाल उठाए।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस पुल के निर्माण का श्रेय लेने की कोशिश कर रही है, जबकि इसका निर्माण महागठबंधन सरकार के कार्यकाल में शुरू हुआ था। तेजस्वी यादव ने कहा कि वर्ष 2016 में जब वे उपमुख्यमंत्री थे और पथ निर्माण विभाग उनके पास था, तब 31 जनवरी को तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू यादव की मौजूदगी में उनकी अध्यक्षता में इस पुल के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया था।
उन्होंने अपने फेसबुक लाइव में उस समय के सरकारी विज्ञापन और तस्वीरें दिखाते हुए कहा कि पुल के निर्माण की शुरुआत महागठबंधन सरकार ने की थी। वर्ष 2022 में दोबारा सरकार बनने के बाद उन्होंने परियोजना की लगातार समीक्षा की और काम में तेजी लाने का प्रयास किया। पुल के नामकरण पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी ने कहा कि शुरुआत में इस पुल का नाम स्वतंत्रता सेनानी अक्षयवट राय के नाम पर रखने का प्रस्ताव था, जिस पर नीतीश कुमार भी सहमत थे।
बाद में विधानसभा में गैर-सरकारी संकल्प के जरिए उन्होंने यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने बताया कि 29 जनवरी 2026 को उन्होंने इस संबंध में सवाल पूछा था, जिसका जवाब 27 फरवरी को सरकार की ओर से दिया गया।
लिखित जवाब में कहा गया था कि पुल का नाम दसवें सिख गुरु, गुरु गोविंद सिंह के नाम पर रखने के लिए विभाग को प्रतिवेदन मिला है और इस आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। तेजस्वी ने सवाल किया कि जब सरकार ने गुरु गोविंद सिंह के नाम पर पुल का नामकरण करने की बात स्वीकार की थी, तो अचानक नीतीश सेतु नाम कैसे तय हो गया?
उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह का जन्मस्थल कच्ची दरगाह और पटना साहिब से उनका विशेष संबंध है। उन्होंने प्रधानमंत्री से पूछा कि यदि वे नीतीश कुमार का सम्मान करना चाहते हैं, तो पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा क्यों नहीं दिया गया। नीतीश कुमार के नाम पर किसी केंद्रीय योजना का नाम रखने का सुझाव भी दिया। राजद नेता ने यह भी दावा किया कि इस पुल का उद्घाटन नीतीश कुमार जून 2025 में ही कर चुके हैं।
उन्होंने पथ निर्माण विभाग के विज्ञापन का हवाला देते हुए कहा कि 23 जून 2025 को मुख्यमंत्री ने सबलपुर में पटना-राघोपुर संपर्क पथ का उद्घाटन किया था। ऐसे में प्रधानमंत्री एक ही पुल का कितनी बार उद्घाटन करेंगे?
तेजस्वी ने दावा किया कि पुल के निर्माण पर करीब पांच हजार करोड़ रुपए खर्च होने थे और इसमें राज्य सरकार ने अपने संसाधनों तथा कर्ज के जरिए राशि लगाई। उन्होंने सवाल किया कि केंद्र सरकार ने इस परियोजना में कितनी आर्थिक मदद दी है। साथ ही भाजपा पर निर्माण का श्रेय लेने का आरोप लगाया।
फेसबुक लाइव में तेजस्वी ने बिहार में बेरोजगारी, महंगाई, बाढ़ राहत, पेपर लीक और बिजली सब्सिडी के मुद्दे भी उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान महिलाओं को दो लाख रुपये देने और युवाओं को रोजगार देने का वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने प्रधानमंत्री से बिहार की समस्याओं पर जवाब देने की मांग करते हुए कहा कि राज्य के लोगों के अधिकारों की लड़ाई राजद आगे भी लड़ता रहेगा।
–आईएएनएस
एमएनपी/एमएस
Copyright 2026, DESHBANDHU DIGITAL. All rights reserved.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News