प्रधानमंत्री मोदी ने मित्र पुतिन को दिया खास गिफ्ट, तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद किया भेंट – Hindustan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की है। इस दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लूर की क्लासिक किताब ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद भेंट किया है। तमिलनाडु के शुरुआती संगम साहित्य में अहम स्थान रखने वाली तिरुक्कुरल की रचना करीब 2000 साल पहले हुई थी। यह नैतिक साहित्य पाठकों को जीवन, मृत्यु और जिंदगी के अनेक पहलुओं के बारे में सीख देती है।

‘सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ क्लासिकल’ तमिल द्वारा प्रकाशित इस किताब में तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लूर के छंदों का मूल तमिल टेक्स्ट और रूसी अनुवाद शामिल है। बता दें, इस किताब का अनुवाद दुनिया की तमाम भाषाओं में हो चुका है। तमिल साहित्य की सबसे सम्मानित रचनाओं में से एक, ‘तिरुक्कुरल’ में 1,330 दोहे हैं, जो नैतिकता, सदाचार, शासन, प्रेम और जीवन-व्यवहार पर आधारित हैं। पुतिन को इसका रूसी भाषा का संस्करण भेंट करके, मोदी ने भारत की साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत को उजागर किया और साथ ही ऐसा प्रारूप चुना जो रूसी राष्ट्रपति के लिए समझने में आसान हो।

पीएम मोदी की तरफ से राष्ट्रपति पुतिन को यह तोहफा ऐसे समय में दिया गया है। जब राष्ट्रपति पुतिन 18वें ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने के लिए भारत आए हैं। शुक्रवार अल सुबह नई दिल्ली पहुंचे पुतिन ने कुछ समय पहले ही पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान उन्होंने तमिल साहित्य की क्लासिक किताब के रूसी अनुवाद को रूसी राष्ट्रपति को भेंट किया।

प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से पुतिन को यह तोहफा ऐसे समय में दिया गया है जब दोनों देश अपने दशकों पुराने संबंधों को और भी ज्यादा मजबूत बनाने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच में करीब 50 मिनट तक बैठक हुई है।

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News