सलोरी-हेतापट्टी पुल प्रयागराज का गौरव बनेगा। यह शहर को सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (प्रयागराज-वाराणसी मार्ग) से जोड़ेगा और सलोरी, हेतापट्टी, फूलपुर के लाखों ग्रामीणों और शहरी निवासियों के आवागमन में समय व ईंधन दोनों की बचत में भी कारगर साबित होगा। यह बातें मेयर गणेश केसरवानी ने शुक्रवार को सादियाबाद कछार, गंगा पथ पर पुल के भूमि पूजन के दौरान कहीं। मेयर ने 952.93 करोड़ की लागत से प्रस्तावित फोर लेन पुल को शासन से मंजूरी दिलाने के लिए विधायक हर्षवर्धन बाजपेई व दीपक पटेल के प्रयासों की सराहना की। विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने कहा कि इस पुल के बनने से शास्त्री पुल पर यातायात का दबाव बहुत कम हो जाएगा।
इसका निर्माण कार्य राज्य सेतु निगम ईपीसी मोड पर करेगा। पूजन समारोह में विधायक दीपक पटेल, पार्षद आनंद अग्रवाल, पार्षद ज्ञानेंद्र मिश्र, कमलेश तिवारी, मुन्ना शुक्ल, अनिल गुप्त, पंकज जायसवाल, विश्वास रावत, मोहित पासी, बब्लू रघुवंशी, आभा द्विवेदी, भोला सिंह, देवेश शुक्ल, पंकज निषाद, शानु भट्ट, बाली शंकर त्रिपाठी, मनोज श्रीवास्तव, अवनीश तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play