प्रशांत किशोर की वोटर आईडी पर बवाल, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, हो सकती है एक साल की जेल – News24 Hindi

—विज्ञापन—
प्रशांत किशोर को चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है. उन पर दो जगहों पर वोटर आईडी बनाने का आरोप है. चुनाव आयोग की तरफ से भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि उनका एक वोटर आईडी पश्चिम बंगाल में बना हुआ है जबकि दूसरा वोटर आईडी बिहार में बना हुआ है. चुनाव आयोग ने तीन दिन के भीतर प्रशांत किशोर को जवाब देने के लिए कहा है. इसके साथ ही चुनाव आयोग ने यह भी कहा है कि अगर उन्होंने कानून का उल्लंघन किया है तो उन्हें एक साल की जेल अथवा जुर्माना या दोनों सजा हो सकती है. 
करगहर विधानसभा क्षेत्र (सासाराम, रोहतास जिला, बिहार) के रिटर्निंग ऑफिसर की तरफ से प्रशांत किशोर को जारी किये गए नोरिस के अनुसार, करगहर में मतदान केंद्र संख्या 621 के तहत भाग 367 (मध्य विद्यालय, कोनार, उत्तरी खंड) में मतदाता के रूप में प्रशांत किशोर का नाम दर्ज है, जिसका ईपीआईसी (मतदाता पहचान पत्र) संख्या 1013123718 है.
Bihar | Returning Officer, Kargahar Assembly Constituency writes to Jan Suraaj Founder Prashant Kishor

"According to a news item published on 28.10.2025, your name is registered in the electoral rolls of Bihar and West Bengal…. Therefore, you should present your side within… pic.twitter.com/BysJbbY62m
इसके साथ ही प्रशांत किशोर का नाम पश्चिम बंगाल के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में भी दर्ज बताया गया है. चुनाव आयोग का कहना है कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 17 के तहत कोई भी व्यक्ति एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में वोटर आईडी नहीं बनवा सकता है. ऐसे में चुनाव आयोग की तरफ से प्रशांत किशोर को जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि इस प्रावधान का उल्लंघन करने पर अधिनियम की धारा 31 के तहत दंड दिया जा सकता है, जिसमें एक साल तक की कैद, जुर्माना या दोनों शामिल हैं.
VIDEO | When asked about the dual voter ID row, Jan Suraaj Party leader Prashant Kishor said, “The Election Commission’s SIR drive could not intimidate the people of Bihar, their attempts to delete voters’ names have failed…I have been a registered voter of my village, Konar,… pic.twitter.com/0hHX2T8E6K
वहीं चुनाव आयोग से मिले नोटिस प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा जो नोटिस मिला है, ऐसे गीदड़ भबकी से हम डरने वाला नहीं हैं. बिहार में SIR चला कर यहां के लोगों का नाम काटकर डराने का प्रयास किया. 2019 से मेरा नाम मेरे पैतृक गांव कोणार में है. 2 सालों के लिए हम बंगाल गए थे और वहां पर मेरा नाम जोड़ दिया गया. जब SIR किया गया, तब मेरा नाम क्यों नहीं काटा गया? यह सब गीदड़भभकी मुझे दी जा रही है और मुझे नोटिस भेजा गया है. इससे मैं डरने वाला नहीं हूं. उन्होंने कहा कि नोटिस से क्यों भेजे हो? मुझे गिरफ्तार कर लो, मैं बिहार में ही हूं.
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News