प्रशांत नील ने माना KGF 2 की कामयाबी के बाद 'सालार पार्ट 1' बनाने में पड़ गए ढीले, बोले 'दूसरे पार्ट में मेरा बेस्ट काम होगा' – Aaj Tak

Feedback
पैन इंडिया स्टार प्रभास की फिल्म ‘सालार’ को रिलीज हुए एक साल पूरा हो चुका है. 2023 की सबसे बड़ी हिट्स में से एक ‘सालार’ वैसे तो साल की सबसे बड़ी हिट्स में से एक थी, लेकिन जनता से फिल्म को वैसा शानदार रिस्पॉन्स नहीं मिला, जिसकी उम्मीद की जा रही थी. ‘KGF 2’ की धुआंधार कामयाबी के बाद प्रशांत नील से दर्शक एक और एपिक फिल्म की उम्मीद कर रहे थे.
डायरेक्टर प्रशांत नील ने अपनी फिल्म की एनिवर्सरी के मौके पर एक प्रमोशनल इंटरव्यू किया और ‘सालार’ के बारे में डिटेल में बात की. नील ने बताया कि ‘सालार 2’ में वो क्या कमाल करने वाले हैं और सेकंड पार्ट के लिए वो कितनी मेहनत कर रहे हैं. 
‘सालार’ में प्रशांत नील से हुई ये गलती 
प्रशांत नील की KGF फ्रैंचाइजी ने थिएटर्स में जमकर धमाल मचाया है. ऐसे में जब प्रशांत ने अपनी नई फिल्म के लिए प्रभास जैसे बड़े स्टार्स से हाथ मिलाया तो फैन्स को इस फिल्म से बहुत तगड़े धमाके की उम्मीद थी. फिल्म ने कमाल तो किया मगर कहीं ना कहीं लोगों को इस फिल्म में कुछ कमियां नजर आईं. 
नए इंटरव्यू में प्रशांत ने बताया है कि ‘सालार’ की कामयाबी से उन्हें कितनी खुशी हुई और ये फिल्म बनाते हुए उनसे क्या गलती हुई. उन्होंने कहा, ‘मैं पूरी तरह खुश तो नहीं हूं… पहले पार्ट के लिए मैंने जितना एफर्ट लगाया उससे मैं थोड़ा निराश हूं. शायद मैं KGF 2 की कामयाबी से थोड़ा ज्यादा संतुष्ट हो गया था. लेकिन ऐसा होने की वजह से मैंने तय किया कि ‘सालार 2′ को मैं अपनी बेस्ट फिल्म बनाऊंगा. इस फिल्म के लिए मेरी जो राइटिंग है, वो मेरा बेस्ट काम है. मैं उसकी (पहले पार्ट की) भरपाई कर दूंगा, इस बात पर मुझे पूरा यकीन है. बिना किसी सवाल के ये मेरा बेस्ट काम होगा.’ 
एक्शन नहीं, इमोशन से मजबूत बनेगी ‘सालार 2’ 
सेकंड पार्ट के बारे में बात करते हुए ही प्रशांत ने बताया, ”सालार’ गन्स या तलवारों के बारे में नहीं है. ये उस मोमेंट के बारे में है जिसकी वजह से दो बेस्ट फ्रेंड (देवा और वर्धा) दुश्मन बन जाते हैं. मैं उस मोमेंट पर पूरा भरोसा कर रहा हूं जिसकी वजह से दोनों अलग हो जाते हैं, वो वजह जो पार्ट 2 में होगी. ड्रामा बिल्कुल ‘उग्रम’ (प्रशांत की कन्नड़ फिल्म जिसपर ‘सालार’ बेस्ड है) जैसा नहीं है. 
प्रशांत ने एक बार कहा था कि ‘उग्रम’ की कहानी देखने आए दर्शकों से भरा हुआ थिएटर देखना उनका सपना है, और उन्हें ‘सालार’ से ये सपना पूरा होने की उम्मीद है. बता दें, 2014 में आई ‘उग्रम’ में कन्नड़ स्टार श्री मुरली हीरो थे. ये फिल्म थिएटर्स में कामयाब नहीं थी, लेकिन इसी से लोगों ने प्रशांत के अनोखे फिल्ममेकिंग स्टाइल को डिस्कवर किया. ‘उग्रम’ की वजह से ही यश ‘KGF’ में प्रशांत के साथ कोलेबोरेट करने के लिए तैयार हुए थे. 
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News