बीएसपी के रिफ्रैक्ट्री इंजीनियरिंग विभाग के कॉन्फ्रेंस हॉल में विभागीय राजभाषा कार्यशाला आयोजित हुई। मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक प्रोसेनजीत दास रहे। उद्देश्य कार्यालयीन कार्यों और प्रशासनिक संचार में हिंदी के अधिक उपयोग को बढ़ावा देना था। सहायक महाप्रबंधक व विभागीय राजभाषा अधिकारी राकेश सिंह ठाकुर ने बताया कि विभाग में शत-प्रतिशत पत्राचार हिंदी में किया जाता है और इस दिशा में सतत प्रयास जारी हैं। प्रोसेनजीत दास ने कहा कि हिंदी में संपूर्ण कार्यालयीन कार्य करना राष्ट्रीय दायित्व है और विभाग इसके लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उप महाप्रबंधक इन्द्रदीप चटर्जी ने दैनिक कार्यों में हिंदी अपनाने पर जोर दिया। उप प्रबंधक जितेन्द्र दास मानिकपुरी ने गूगल ऑनलाइन वॉइस टाइपिंग का प्रदर्शन कर सरल और त्वरित टाइपिंग के तरीके बताए।
उप प्रबंधक (संपर्क व प्रशासन – राजभाषा) जितेन्द्र दास मानिकपुरी ने गूगल ऑनलाइन वॉइस टाइपिंग का प्रदर्शन किया, जिसके माध्यम से कर्मचारियों को हिंदी में सरल एवं त्वरित टाइपिंग के आधुनिक तरीकों से परिचित कराया गया। उन्होंने हिंदी मुहावरों पर आधारित रोचक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जो कि कार्यशाला का विशेष आकर्षण रहा। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। परिणामों की घोषणा होते ही सभागार तालियों और उत्साह से गूंज उठा। यह गतिविधि कर्मचारियों के लिए सीखने के साथ-साथ मनोरंजन का भी प्रभावी माध्यम बनी। प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे प्रथम- कमलेश, इंजीनियरिंग एसोसिएट, द्वितीय- राजकुमार वर्मा, चार्जमैन, तृतीय- अविनाश रंजन कश्यप, सांत्वना पुरस्कार- हेमंत कुमार राहुल, इंजीनियरिंग एसोसिएट, राकेश सिंह ठाकुर, सहायक महाप्रबंधक तथा डोमर सिंह ठाकुर, इंजीनियरिंग एसोसिएट।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.