हाजीपुर, एक प्रतिनिधि जिले के पातेपुर में जिला कृषि विभाग और कृषि विज्ञान केन्द्र के तत्वावधान में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला एवं खरीफ महाभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में महिला-पुरुष किसानों ने भाग लिया। उद्घाटन अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन, वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. अनिल कुमार सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. विकास कुमार, बीडीओ दीपक कुमार, सीओ प्रभात कुमार, किसान मोर्चा के अध्यक्ष उमेश कुमार समेत भाजपा के अजब लाल साह ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लखेन्द्र कुमार ने किसानों से सीधा संवाद करते हुए प्राकृतिक व जैविक खेती को अत्यधिक फायदेमंद बताते हुए खेती करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के उपयोग कम कर मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बचाने के लिए जैविक खेती करने की अपील की। उन्होंने जैविक खाद निर्माण के लिए अनुदान उपलब्ध कराने की सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराई। उन्होंने प्रत्येक पंचायत स्तर पर किसान चौपाल एवं जैविक खाद के बनाने के लिए केन्द्र विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि किसान प्राकृतिक खेती को अपनाकर लागत घटा सकें और सुरक्षित खाद्यान्न का उत्पादन कर सकें।
कृषि विज्ञान केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. अनिल कुमार सिंह ने प्राकृतिक खेती के वैज्ञानिक पहलुओं, रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुध उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव तथा संतुलित उर्वरक प्रबंधन की आवश्यकता पर जानकारी दी। उन्होंने किसानों से मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए प्राकृतिक खेती को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कृषि अभियंत्रण के उप निदेशक आलोक कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार, आत्मा के उप परियोजना निदेशक रमन कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजय कुमार, सुजीत कुमार ठाकुर ने प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संचालन करते हुए आत्मा के उप परियोजना निदेशक सियाराम साहू ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए खेत बचाओ अभियान को कृषि के लिए जन क्ल्याणकारी योजनाओं के बारे में किसानों को अवगत कराया।
जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. विकास कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कृषि के विकास के लिए चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में किसानों को बताया। उधर हाजीपुर प्रखंड के चकुंदा उर्फ मिल्की में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. जोना, अंशुमान द्विवेदी के देखरेख में आयोजित किया गया। – जय प्रकाश
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play