प्रीति की पुस्तक ‘माई मदरलैंड एंड अदर पोएम्स’ को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान – Live Hindustan

फोटो-अजय प्रताप :: 122-बरेली की साहित्यकार प्रीति राजावत की कविता संग्रह ‘माई मदरलैंड एंड अदर पोएम्स’ बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। साहित्यकार प्रीति राजावत की कविता संग्रह ‘माई मदरलैंड एंड अदर पोएम्स’ को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। प्रीति की पुस्तक का चयन ‘द बुक चैनल’ द्वारा ‘समकालीन अंग्रेजी कविता की सर्वश्रेष्ठ पुस्तक श्रेणी में किया गया। देहरादून स्थित ‘द बुक चैनल’ देशभर के लेखकों और साहित्यकारों के लिए एक प्रतिष्ठित मंच है।
प्रीति राजावत ने बताया, ‘माई मदरलैंड एंड अदर पोएम्स’ पुस्तक अंग्रेज़ी भाषा में लिखी गई है, जिसमें भारतीय संस्कृति, मातृभूमि के प्रति प्रेम, मानवीय संवेदनाओं और जीवन मूल्यों का अत्यंत भावपूर्ण चित्रण किया गया। यह कृति पाठकों को बेहद ही पसंद आ रही है। प्रीति राजावत ने बताया, उनका जन्म दो मई 1966 को बरेली में हुआ। उन्होंने उर्सला कालेज से अंग्रेजी आनर्स में स्नातक तथा रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर (मध्य प्रदेश) से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) से चयनित होने के बाद उन्होंने मध्य प्रदेश और गुजरात में सहायक प्राध्यापक के रूप में अपनी सेवाएं दीं। बाद में बरेली के चिक्कर इंटरनेशनल स्कूल और विद्या भवन में अध्यापन कार्य किया। अब तक दो पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं ‘ए लोफ आफ ब्रेड’ तथा ‘माई मदरलैंड एंड अदर पोएम्स’। उनकी अनेक कविताएं विभिन्न साहित्यिक संकलनों में भी प्रकाशित हैं। राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान न केवल प्रीति के साथ बरेली के साहित्यिक जगत को भी गौरांवित कर रहा है। प्रीति कहती हैं, समर्पण, प्रतिभा और निरंतर साहित्य साधना से राष्ट्रीय पहचान हासिल की जा सकती है। यह सफलता युवा साहित्यकारों को प्रेरणास्रोत बनेगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News