एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु का हाल में एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में एक्ट्रेस को पति राज निदिमोरू के साथ केक कटिंग सेरेमनी में देखा गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और फिर उड़ी सामंथा के प्रेग्नेंट होने की खबर। अब कपल से जुड़े करीबी ने सामंथा की प्रेग्नेंसी की खबर को कन्फर्म कर दिया है। ये भी बताया है कि वो जल्द आने वाले नए मेहमान के बारे में अनाउंसमेंट कर सकती हैं। शादी के 6 महीने बाद सामंथा की प्रेग्नेंसी की खबर ने उनके फैंस को खुश कर दिया है।
सामंथा और राज से जुड़े एक करीबी ने HT सिटी से बातचीत में एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर को कन्फर्म किया है। सूत्र ने सामंथा की प्रेग्नेंसी की खबर पर कहा, ‘ये सच है। कपल अपनी नई जर्नी की शुरुआत के लिए बहुत खुश है। जल्दी ही इसकी अनाउंसमेंट की जाएगी।’ अगर ये खबर सच हुई तो सामंथा 39 साल की उम्र में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी।
सामंथा और राज की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों वेब सीरीज द फैमिली मैन और फिर सिटाडेल: हनी बनी की शूटिंग के दौरान करीब आए थे। इसके बाद कई मौकों पर दोनों को साथ में देखा गया। अफेयर की खबरें उड़ी। फिर सामंथा ने दिसंबर 2025 में शादी की तस्वीरों के साथ अपने रिश्ते को कन्फर्म कर दिया। इस शादी में परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। एक प्राइवेट सेरेमनी में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
शादी के बाद राज की पहली पत्नी ने कपल पर कई आरोप लगाए, लेकिन सामंथा ने चुप्पी बनाए रखी। अब सामंथा मदरहुड में एंट्री लेने वाली है। प्रेग्नेंसी की खबर तब सामने आई है जब वो अपनी फिल्मों से छाई हुई हैं। आने वाले समय में भी उनके एकाध प्रोजेक्ट रिलीज होने वाले हैं। वहीं इन दिनों वो अपनी तेलुगू फिल्म Maa Inti Bangaaram से छाई हुई हैं।
सामंथा के पूर्व रिश्ते की बात करें तो एक्ट्रेस ने नागा चैतन्य से शादी की थी। कपल ने करीब 7-8 साल एक दूसरे को डेट किया था। साल 2017 में एक ग्रैंड फंक्शन में शादी हुई और फिर 2021 में कपल ने तलाक का पोस्ट शेयर किया। दोनों के अलग होने के पीछे का कारण सामने नहीं आया। लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक नागा परिवार शुरू करना चाहते थे और सामंथा करियर पर फोकस करना चाहती थीं। इसके अलावा दोनों ने अपने पोस्ट में अलग होने का कारण ऐसे मतभेदों को बताया था जिन्हें सुलझाया नहीं जा सकता। अब दोनों अलग अपनी जिंदगी में खुश हैं और आगे बढ़ रहे हैं।
परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play