प्रेम संबंध मामले में युवती को मुस्लिम पक्ष को सौंपा, फैसले से नाराज हिंदू संगठन ने किया चक्का जाम – AajTak

Feedback
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर में हिंदू युवती और मुस्लिम युवक के प्रेम संबंध का मामला अब सामाजिक और प्रशासनिक विवाद का रूप लेता नजर आ रहा है. इस मामले को लेकर शहर में तनावपूर्ण माहौल बन गया है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है. जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले दोनों युवक और युवती घर से चले गए थे. इसके बाद युवती के परिजनों ने थाना कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को बरामद किया और राजनांदगांव एसडीएम न्यायालय के समक्ष पेश किया.
एसडीएम न्यायालय में दोनों के बयान दर्ज किए गए. बयान प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशासन ने युवती को मुस्लिम पक्ष को सौंप दिया. जैसे ही यह जानकारी सामने आई, युवती के परिजन और हिंदू संगठन नाराज हो गए. परिजनों और हिंदू संगठनों का आरोप है कि जब युवक और युवती का विवाह कानूनी रूप से नहीं हुआ है, तब युवती को मुस्लिम पक्ष को सौंपना नियमों के विपरीत है. उनका कहना है कि युवती को उसके परिजनों को सौंपा जाना चाहिए था.
प्रेम संबंध बना बड़ा सामाजिक विवाद
इसी फैसले के विरोध में बड़ी संख्या में लोग राजनांदगांव के महावीर चौक पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया. गुस्साए लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि युवती को वापस उसके परिजनों को सौंपा जाए. प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई.
भारी पुलिस बल तैनात, हालात पर नजर
स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और स्थिति को शांत करने की कोशिश की. किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है. फिलहाल शहर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और प्रदर्शन जारी है. प्रशासन बातचीत के जरिए स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News