फर्जी तरीके लिए गए सिम कार्ड पर कार्रवाई तेज – Live Hindustan

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। फर्जी तरीके से दूसरों के नाम पर सिम कार्ड चलाए जाने के मामले में दूरसंचार कंपनियां और केंद्रीय एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं। अभी तक देश भर में 1.96 करोड़ ऐसे सिम कार्ड नंबर को बंद किया जा चुका है, जिन्हें लेकर लोगों ने स्वयं शिकायत दर्ज कराई कि यह नंबर मेरा नहीं है। सबसे अधिक सिम कार्ड उत्तर प्रदेश को दोनों सर्किलों (पूरी और पश्चिम यूपी) में बंद किए गए है और अभी सवा चार लाख से अधिक सिम कार्ड की जांच जारी है। देश बढ़ते साइबर क्राइम और आर्थिक आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए सरकार मई 2023 से संचार साथी पोर्टल के माध्यम से लोगों को शिकायत दर्ज करने की सुविधा प्रदान की। ग्राहक को सुविधा दी गई कि वह अपना आधार नंबर डालकर देख सकते हैं कि उनके नाम पर कुल कितने सिम कार्ड संचालित हैं। साथ ही, यह सुविधा भी दी कि अगर कोई सिम कार्ड उनके आधार नंबर पर पूर्व में कभी जारी हुआ है लेकिन अब वह उसका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो उसकी भी शिकायत दर्ज करा सकें। इस सुविधा का विस्तार करने के लिए बीते वर्ष जनवरी में संचार साथी ऐप भी लांच किया गया, जिसके बाद दर्ज होने वाले शिकायतों में काफी तेजी आई।
देश भर के 22 टेलीकॉम सर्किल में अब तक सिम कार्ड नंबर को लेकर 3.78 करोड़ से अधिक शिकायतें दर्ज हुई हैं। इनमें से 3.57 करोड़ शिकायतों का निस्तारण किया गया है जबकि 22.87 लाख से अधिक मामलों में जांच जारी है। इस तरह से 1.96 करोड़ सिम कार्ड को लोगों की शिकायत पर बंद किया गया, जिसमें उन्होंने कहा कि संबंधित सिम कार्ड का नंबर उनका नहीं है। जबकि 83.3 लाख सिम कार्ड को इसलिए बंद किया गया, क्योंकि लोगों ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके द्वारा संबंधित नंबर का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।
देश में सबसे अधिक सिम कार्ड को पश्चिमी यूपी (साथ में उत्तराखंड) व पूर्वी यूपी सर्किलों में बंद किया गया है। दोनों सर्किल में 41.62 लाख से अधिक मोबाइल नंबर लोगों की शिकायत पर बंद किए गए, जिसमें ग्राहकों ने कहा कि उनके नाम पर जारी नंबर उनका नहीं है। इसमें सबसे अधिक पूर्वी यूपी में 26.15 लाख से अधिक बंद किए गए जबकि पश्चिमी यूपी में 15.46 लाख से अधिक नंबर को बंद किया गया। इसी तरह से करीब 16.50 लाख नंबरों को ‘जरूरत नहीं’ की श्रेणी में बंद किया गया।
लोगों की शिकायत पर यूपी में सबसे अधिक मोबाइल नंबर की जांच चल रही है। मौजूदा समय में 4.39 लाख मोबाइल नंबर जांच के दायरे में हैं, जिन्हें लेकर ग्राहकों ने कहा कि इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल नंबर उनके नाम पर नहीं है। इसलिए इन मोबाइल नंबर की केवाईसी अपडेट कराने संबंधी जांच चल रही है। वरिष्ठ अधिकारी बताते हैं कि बीते कुछ महीनों में देश के तमाम सर्किल में शिकायतों में गिरावट आई है क्योंकि अब सभी नंबर की केवाईसी की जा रही है लेकिन यूपी के सभी सर्किल में शिकायतें बढ़ी हैं। इसलिए काफी नंबरों की केवाईसी अपडेट कराई जा रही हैं।
सर्किल आवेदन निस्तारण जांच प्रक्रिया में मेरा नंबर नहीं जरूरत नहीं
बिहार 26,92,471 25,22,247 1,70,224 13,71,721 6,61,501
दिल्ली 22,44,959 21,40,132 1,04,827 11,09,372 5,26,808
पूर्वी यूपी 48,71,265 46,04,266 2,66,999 26,15,683 10,58,606
पश्चिमी यूपी 27,82,661 26,10,059 1,72,602 15,46,392 6,08,955
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News