'फर्जी वोटर बनाने में माहिर है ममता सरकार', कांग्रेस नेता अधीर रंजन का बड़ा दावा – Aaj Tak

Feedback
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में लाखों की संख्या में फर्जी वोटर मौजूद हैं. अधीर चौधरी ने कहा कि जहां-जहां सत्ताधारी पार्टी चुनाव में धांधली करती है, चाहे वो महाराष्ट्र हो या बंगाल, वहां आपको लाखों फर्जी वोटर जरूर मिलेंगे. बंगाल सरकार कई साल से फर्जी वोटर बनाने में माहिर है और यह काम आज का नहीं, बल्कि सालों से चल रहा है. इसी वजह से यहां लाखों की संख्या में फर्जी वोटर हैं.
एक दिन पहले ही अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि ममता बनर्जी बंगाल की राजनीति में नमक हराम का ज्वलंत उदाहरण हैं. मीडिया से बात करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की कृपा से पश्चिम बंगाल में 2011 में तृणमूल सरकार बनी, जिसे “नमक हराम” कहते हैं. इसका मतलब यह है कि अपना काम और स्वार्थ के समय काम करके दूसरे के काम से भाग जाना, इसे “नमक हराम गिरी” कहते हैं.
अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि मैं ये बात गलत भाषा में नहीं कह रहा हूं, मैं ये बात शुद्ध भाषा में कह रहा हूं. ममता बनर्जी बंगाली राजनीति में नमक हराम का ज्वलंत उदाहरण हैं. 2011 में सोनिया गांधी की सहमति के बिना, प्रणब बाबू जैसे व्यक्तित्व के समर्थन के बिना आप 2011 में सत्ता में नहीं आ सकती थीं. कांग्रेस ने आपको वह सीट दी जो आप चाहती थीं, क्योंकि कांग्रेस आपको सत्ता में लाना चाहती थी. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आप नमक हराम की राजनीति करती हैं.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News