फार्मर आईडी पर उर्वरक की मात्रा बढ़ाने की मांग – Hindustan

धमदाहा, एक संवाददाता। फार्मर आईडी पर से निर्धारित मात्रा में खाद मिलने की व्यवस्था से किसान परेशान हैं। क्षेत्र में रासायनिक उर्वरक की किल्लत किसानों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था छोटे एवं लघु-सीमांत किसानों के लिए तो किसी हद तक उपयोगी है, लेकिन मध्यम एवं बड़े जोत वाले किसानों के लिए पर्याप्त नहीं है। किसान ब्रजकिशोर सिंह, मनोज कुमार सिंह, सुबोध यादव, कामेश्वर मेहता और रविंद्र मेहता, संतोष कुमार, अमरेन्द्र झा, विधान झा आदि ने कहा कि एक फार्मर आईडी पर किसानों को करीब दो बोरा अर्थात लगभग 100 किलोग्राम तक रासायनिक उर्वरक मिल पाता है जो खेती करने वाले किसानों के अपर्याप्त हैं।

ऐसे किसानों को एक एकड़ खेत में करीब दो से ढाई बोरा उर्वरक की आवश्यकता पड़ती है। इस हिसाब से 10 एकड़ में खेती करने वाले किसान को करीब 20 से 25 बोरा खाद की जरूरत होती है। फार्मर आईडी पर निर्धारित मात्रा में उर्वरक मिलने से खेती प्रभावित हो रही है। जब किसान के पास एंड्रॉयड मोबाइल उपलब्ध नहीं है और कई किसान एंड्रॉयड मोबाइल चलाना भी नहीं जानते हैं। इसके कारण ऑनलाइन प्रक्रिया और फार्मर आईडी आधारित व्यवस्था में उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News