गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वांचल के फिजियोथेरेपिस्टों ने मंगलवार को मशाल रैली निकाली। फिजियो बेटन अभियान के तहत आयोजित यह रैली पैडलेगंज स्थित गौतमबुद्ध द्वार से शुरू हुई है। इसका आयोजन इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट की जिला शाखा द्वारा किया गया। आईएपी के ब्रांच संयोजक डॉ. त्रयंबक पांडेय, सचिव डॉ. दिनेश दुबे, डॉ. अमित श्रीवास्तव ने बताया कि सुरक्षित सड़कें, सुरक्षित जीवन का संदेश लेकर यह अभियान पूरे देश में चलेगा। डॉ. प्रकाश चन्द्र द्विवेदी ने बताया इसका समापन 26 और 27 सितंबर को नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में होने वाले वर्ल्ड फिजियोथेरेपी एशिया वेस्टर्न पैसिफिक रीजनल कॉन्फ्रेंस में होगा।
इस दौरान डॉ. रविन्द्र ओझा, डॉ. आरपी साहनी, डॉ. आग्नेय शर्मा, डॉ. आरएस सिंह, डॉ. अश्वनी यादव, डॉ. संदीप शर्मा, डॉ. शोभित श्रीवास्तव, डॉ. विकास गुप्ता, डॉ. हर्षित राय मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play