फिरोजाबाद में भाजपा पार्षद ने हथौड़ा लेकर खोदी सड़क तो खुल गई भ्रष्टाचार की पोल, फर्म पर 70 हजार का जुर्माना – bjp parshad digs up road with hammer firm fined 70000 firozabad latest news in hindi – Jagran

फिरोजाबाद के आजाद नगर में लाखों की लागत से बनी सड़क में भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। भाजपा पार्षद ने हथौड़ा लेकर सड़क खोदी तो घटिया निर्माण (चार इंच की जगह एक इंच सीसी) सामने आया, जिसके बाद ठेकेदार पर 70 हजार का जुर्माना लगा और जांच टीम गठित की गई।
भाजपा पार्षद ने हथौड़ा लेकर खोदी सड़क, मोटाई आई कम सामने। वीडियो से ली तस्वीर।
पार्षद ने हथौड़ा मारकर सड़क की गुणवत्ता जांची।
चार इंच की जगह एक इंच सीसी सड़क बनी।
ठेकेदार पर 70 हजार का जुर्माना, जांच टीम गठित।
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। वार्ड छह आजाद नगर में लाखों की धनराशि से बनी सड़क में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। ठेकेदार ने चार के स्थान पर एक इंची सीसी बिछा कर सड़क बना डाली। भाजपा पार्षद ने हथौड़ा लेकर सड़क खोदी तो मोटाई कम होने की बात सामने आ गई। नगर आयुक्त ने जांच के लिए टीम गठित कर दी है। वहीं मुख्य अभियंता ने कार्य स्थल का निरीक्षण करने के बाद फर्म पर 70 हजार का जुर्माना लगा दिया है।
नगर निगम में ठेकेदारों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही। यही वजह है कि आए दिन इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं।
वार्ड छह में सड़क के घटिया निर्माण को लेकर मामला सोमवार को गरमा गया है। राज्य वित्त आयोग से आजाद नगर में रामविलास वाली गली का निर्माण कराया गया है।
ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण को लेकर निरंतर शिकायत हो रही थी। सुबह पार्षद ऊषा देवी शंखवार खुद ही हथोड़ा लेकर मौके पर पहुंचीं और सड़क खोदने शुरू किया। इससे सीसी की मोटाई सबके सामने आ गई। पार्षद का कहना है कि चार की जगह मात्र एक इंच ही सड़क बिछाई गई है। उन्होंने पहले भी इसकी शिकायत की थी, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की।
नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने बताया कि पार्षद की शिकायत पर मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। इस मामले की विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य अभियंता आरके सिंह ने बताया कि आजाद नगर में खराब गुणवत्ता सड़क बनाने पर ठेकेदार 70 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। एक सप्ताह में मानक के अनुरूप दोबारा सड़क न बनाने पर फर्म काे काली सूची में डालने के साथ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें- शिक्षक की गोली मारकर हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद, फिरोजाबाद कोर्ट ने हत्यारे पर जुर्माना भी लगाया
यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद: झूठा निकला एससी-एसटी मुकदमा, जेई को ब्याज सहित लौटानी पड़ी सहायता राशि
मुख्य अभियंता ने बताया वार्ड एक में आदित्य कांट्रेक्टर को सड़क निर्माण कार्य दिया गया था। कार्यादेश के अनुसार फर्म को सितंबर तक कार्य पूरा करना था, लेकिन सोमवार को निरीक्षण के दौरान पार्षद ने बताया कि ठेकेदार ने अब तक कार्य शुरू नहीं किया गया है। ठेकेदार को चेतावनी दी है कि तत्काल कार्य शुरू न करने पर छह माह के लिए डिबार किया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News