—विज्ञापन—
इजरायल फिलिस्तीन के गाजा में लगातार हमले कर रहा है। इसे लेकर फ्रांस के बाद अब ब्रिटेन ने भी इजरायल को चेतावनी दी है। प्रधानमंत्री कीर स्टामर ने ऐलान किया है कि अगर इजरायल सीजफायर (युद्धविराम) के लिए सहमत नहीं होता है तो सितंबर में होने वाली संयुक्त राष्ट्र की बैठक में ब्रिटेन फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दे देगा।
ब्रिटेन ने इजरायल के सामने रखी शर्तें
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टामर का कहना है कि यह मान्यता संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) से पहले दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि इजरायल को गाजा में हमले रोकने होंगे। उसे अब स्थायी शांति प्रक्रिया शुरू करनी होगी। साथ ही उसे गाजा की जमीन पर कब्जा नहीं करना होगा। इजरायल इन शर्तों का मानता है तो फिलिस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र नहीं घोषित किया जाएगा। अगर इजरायल की नेतन्याहू सरकार इन शर्तों को नहीं मानती है तो ब्रिटेन अपने स्तर पर फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्वीकार कर लेगा।
ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने कहा है कि अगर इजरायली सरकार गाजा में भयावह स्थिति को समाप्त करने एवं हालात सुधारने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाती तो ब्रिटेन सितम्बर से फ़लिस्तीन को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दे देगा। pic.twitter.com/3E9H3qnWpn
फ्रांस भी फिलिस्तीन को मान्यता देने की कर चुका है घोषणा
ब्रिटेन से पहले फ्रांस भी फिलिस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप मान्यता देने की घोषणा कर चुका है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हाल ही में इसकी घोषणा की थी। अब ब्रिटेन ने भी फ्रांस का समर्थन कर फिलिस्तीन को राष्ट्र बनाने की पहल की है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी देशों के इस कदम से इजरायल पर अंतरराष्ट्रीय दबाव और बढ़ गया है।
ये भी पढ़ें: इजराइल पर भारी पड़े हूती विद्रोही, 24 घंटों में 4 बड़े हमले से उड़ी Netanyahu की नींद
ट्रंप से मुलाकात के बाद नेतन्याहू लेंगे फैसला
इजरायल पीएम नेतन्याहू अब ब्रिटेन और फ्रांस के इस कदम को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जल्द ही मुलाकात कर सकते हैं। माना जा रहा है कि ट्रंप से मुलाकात करने के बाद ही नेतन्याहू सीजफायर को लेकर फैसला करेंगे।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in