फुटपाथ जल्द खाली कराएंगे और इस बार जुर्माना भी लगाएंगे – Inext Live

मेरठ ब्यूरो। शहर की सडक़ों के फुटपाथ पर अतिक्रमण है। यह रोजाना दैनिक ठेले खोमचे का कारोबार करने वाले छोटे व्यापारी करते हैं। इसको एक दिन हटा देते हैं, लेकिन दोबारा अगले दिन फिर अतिक्रमण हो जाता है। आम लोग सहयोग करें तो फुटपाथ साफ और स्वच्छ नजर आएगा। यह बात अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार ने कही। गौरतलब है कि दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ने शहर के फुटपाथ की समस्या पर कैंपेन शुरू किया था। फुटपाथ पर अतिक्रमण की समस्या को उठाया था।
हटते ही हो जाता है अतिक्रमण
अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार ने इस समस्या के समाधान के लिए शहरवासियों से भी अपील की। उन्होंने कहाकि फुटपाथ पर अधिकतर जगह अस्थाई अतिक्रमण है। रोजाना दैनिक ठेले खोमचे का कारोबार करने वाले छोटे व्यापारी यहां दुकान लगाते हैं। इसको एक दिन हटवा दिया जाए तो दोबारा अगले दिन अतिक्रमण हो जाता है।
प्रवर्तन दल को दें सहयोग
फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम का प्रवर्तन दल सक्रिय है। एक शेडयूल बना है। उसके तहत शहर के विभिन्न बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है, लेकिन कुछ दिन बाद ही वापस ठेले खोमचे व वाहनों का अतिक्रमण हो जाता है।
सहयोग करें व्यापारी
इस समस्या से निदान के लिए शहर के व्यापारियों के सहयोग की जरुरत है। कम से कम सभी प्रमुख बाजारों के व्यापार संघ पदाधिकारी अपने बाजारों में फुटपाथ पर अतिक्रमण ना होने दें। इसके लिए छोटे व्यापारियों को फुटपाथ पर अतिक्रमण करने से रोका जाए। निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान में सहयोग दें।
वेंडिंग जोन है बेहतर विकल्प
नगर निगम द्वारा शहर में अधिकतर प्रमुख बाजारों में मार्गों पर वेंडिंग जोन बनाई जा चुकी है। छोटे कारोबारियों के लिए वेंडिंग जोन बेहतर विकल्प है। भरपूर जगह है। व्यापारी वेंडिंग जोन में अपनी स्थाई जगह पर दुकान लगा सकते हैं। इस व्यवस्था से फुटपाथ की अतिक्रमण की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
स्मार्ट रोड की आस
शहर में गांधी आश्रम से तेजगढ़ी तक स्मार्ट रोड के साथ स्मार्ट फुटपाथ की व्यवस्था शहर के लोगों को दिखेगी। यह कार्य निर्माण विभाग के स्तर पर शुरु हो चुका है। जल्द यह विकास शहर में दिखेगा।
Copyright © 2025. All Rights Reserved

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News