विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश के मुद्दे पर कहा कि बांग्लादेश की तरफ से शेख हसीना के प्रत्यर्पण का नोट मिला है. विदेश मंत्रालय ने कहा, “हमें बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण का नोट मिला है. इस मामले को लेकर अभी हमारे पास इतनी जानकारी है.”
विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की गिरफ्तारी को लेकर कहा, “बांग्लादेश में जिस प्रकार की कार्रवाई चल रही है, जिन्हें वहां गिरफ्तार किया गया है, उन्हें फेयर ट्रायल का मौका मिलना चाहिए.”